Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून देहरादून में रहते हैं तो जान लें शनिवार और रविवार के लिए दो बड़ी बातें
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

देहरादून में रहते हैं तो जान लें शनिवार और रविवार के लिए दो बड़ी बातें

कोरोना वायरस ने हमारी जिंदगी को हर तरह से प्रभावित किया है। अब सरकार को मजबूरन बाजार बंद करने पड़ रहे हैं जिससे जितने दिन बाजार खुले, वहां संक्रमण फैलने के खतरे को कम किया जा सके। ऐसे में प्रदेश में शनिवार और रविवार को ये नियम आपको जानने चाहिए।

कोरोना के खिलाफ उत्तराखंड सरकार पूरी शिद्दत से लड़ाई लड़ रही है। कोरोना के मरीजों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के साथ ही संक्रमण को फैलने से रोकने के प्रयास हो रहे हैं। कोरोना के सबसे ज्यादा मामलों के हिसाब से देखें तो देहरादून सबसे ज्यादा प्रभावित है। ऐसे में आपको दो अहम फैसलों के बारे में जान लेना चाहिए। पहला फैसला देहरादून में शनिवार और रविवार को मार्केट बंद रखने का क्रम जारी रहने का है और दूसरा फैसला रोडवेज बसों के संचालन को बंद करने का है। आइए विस्तार से समझते हैं।

रोडवेज बसें नहीं चलेंगी

दून के नगर निगम क्षेत्र में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए दो दिन की साप्ताहिक बंदी के चलते रोडवेज बसों का संचालन भी रोक दिया गया है। दोनों ही दिन देहरादून आईएसबीटी व पर्वतीय बसअड्डे से बसों का संचालन बंद रहेगा। आपको बता दें कि पिछले दो दिनों में बसों में मुसाफिर बढ़े हैं। पहले दिन जहां लगभग 1400 यात्रियों ने रोडवेज की बसों में सफर किया था, शुक्रवार को उनकी संख्या 3200 के पार पहुंच गई। रोडवेज की ओर से बृहस्पतिवार को 90 से ज्यादा बसें संचालित की गईं थीं, जिन्हें शुक्रवार को बढ़ाकर 100 कर दिया गया। हल्द्वानी मंडल में यात्रियों की संख्या अधिक बताई जा रही है, जबकि गढ़वाल में यात्रियों की संख्या में अभी कम है।

कोरोना अनलॉक के तहत सूबे में गुरुवार से रोडवेज बसों का सीमित संख्या के साथ संचालन शुरू किया गया था। शारीरिक दूरी के साथ बसों में पचास फीसदी यात्रियों को ही बैठाने के आदेश हैं जबकि किराया 67 फीसदी अधिक लिया जा रहा है।

दून में दो दिन बाजार बंद

साप्ताहिक बंदी के तहत शनिवार और रविवार को बाजार इस बार भी बंद रहेंगे और इस समय का इस्तेमाल पूरे शहर को सैनिटाइज करने में किया जाएगा। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर जिला प्रशासन ने पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया है कि शनिवार और रविवार को जिले के नगर निगम देहरादून क्षेत्र व छावनी परिषद क्लेमेनटाउन, छावनी परिषद गढी कैंट में पहले की तरह लॉकडाउन रहेगा।

पढ़ें- उत्तराखंड सरकार ने प्राइवेट लैब में कोरोना टेस्ट का रेट किया आधा

इस दौरान इन क्षेत्रों में केंद्र व राज्य सरकार के अधीन सभी शासकीय- अर्द्धशासकीय कार्यालय, उपक्रम, बैंक व सभी प्रकार के निजी कार्यालय, देशी व विदेशी शराब की दुकानें पूर्णत: बंद रहेंगीं। साथ ही आवश्यक सेवाओं में शामिल वाहन, चिकित्सीय आकस्मिकता व औद्योगिक ईकाइयों से संबंधित वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

हालांकि शनिवार और रविवार को आवश्यक सेवाएं अस्पताल में ओपीडी, पेयजल, नगर निगम, विद्युत विभाग के कार्यालय, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, दवा की दुकानें, डेयरी, फल-सब्जी की दुकानें, टिफिन सर्विस आदि सेवाएं खुली रहेंगी। नगर निगम व छावनी परिषद की टीमें अपने-अपने क्षेत्र में सघन सैनिटाइजेशन अभियान चलाएंगे। लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।

(कवर फोटोः साभार – श्रीकांत उनियाल)

पढ़ें- प्रवासियों के पुनर्वास के लिए गांवों में धन की कमी नहीं, बस…

Image

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...