Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून बड़ी राहत : उत्तराखंड सरकार ने प्राइवेट लैब में कोरोना टेस्ट का रेट किया आधा
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

बड़ी राहत : उत्तराखंड सरकार ने प्राइवेट लैब में कोरोना टेस्ट का रेट किया आधा

उत्तराखंड में शुक्रवार को शाम 7 बजे तक राज्य में कोरोना वायरस के 34 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2725 हो गई है। इस बीच राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।

उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब कुल पॉजिटिव केस की संख्या 3000 के करीब पहुंचती दिख रही है। त्रिवेंद्र सरकार ने अस्पतालों में बिस्तर बढ़ाने, कोविड केयर सेंटर बनाने के साथ ही कोरोना मरीजों को आर्थिक रूप से राहत देने का एक बड़ा फैसला किया है।

शुक्रवार को उत्तराखंड सरकार ने प्राइवेट लैब की ओर से सैंपल जांच के मौजूदा रेट (4500 रुपये) से आधा कर दिया है। जी हां, सरकार के नए आदेश के अनुसार कोविड-19 आरटी-पीसीआर टेस्ट के लिए प्राइवेट लैब के रेट फिक्स कर दिए गए हैं। प्राइवेट अस्पताल या पब्लिक हॉस्पिटल के पास लाए गए सैंपल के टेस्ट के लिए जीएसटी समेत अब 2000 रुपये ही लिए जाएंगे।

पढ़ें- मरीजों के बेड बढ़ाने के प्लान में जुटे सीएम त्रिवेंद्र

हालांकि अगर अस्पताल खुद मरीज का सैंपल लेते हैं तो वे प्रति मरीज 2400 रुपये चार्ज कर सकते हैं। कोरोना काल में पहले से परेशानी का सामना कर रही जनता के लिए यह बड़े राहत की बात है। आपको बता दें कि 26 जून को शाम 7 बजे तक प्रदेश में कोरोना केस बढ़कर 2725 हो गए। हालांकि इसमें सक्रिय मामलों की संख्या 848 है। अब तक 37 लोगों की जान जा चुकी है।

गजब! इस कलाकार ने अपने हुनर से सजीव कर दिए देवभूमि के धाम

Image

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...