निधि के एक हत्यारे को सजाए मौत, दूसरे को उम्रकैद की सजा

निधि के एक हत्यारे को सजाए मौत, दूसरे को उम्रकैद की सजा

देहरादून। उत्तराखंड के रुड़की में वर्ष 2021 में हुई 19 वर्षीय दलित युवती निधि की जघन्य हत्या के मामले में कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। रुड़की की विशेष अदालत ने मुख्य आरोपी 25 वर्षीय हैदर अली को मौत की सजा सुनाई है। जबकि उसके

देहरादून। उत्तराखंड के रुड़की में वर्ष 2021 में हुई 19 वर्षीय दलित युवती निधि की जघन्य हत्या के मामले में कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। रुड़की की विशेष अदालत ने मुख्य आरोपी 25 वर्षीय हैदर अली को मौत की सजा सुनाई है। जबकि उसके एक साथी शारिक को उम्रकैद की सजा दी गई है। मामले में शामिल एक नाबालिग आरोपी रेहान का मुकदमा किशोर न्यायालय में चल रहा है।
यह दिल दहला देने वाली घटना 24 अप्रैल 2021 की है। निधि, जिसे उसके घर में लोग ‘हांसी’ के नाम से भी जानते थे, उस दिन घर में अकेली थी। वह दलित समुदाय से थी और 12वीं कक्षा पास कर चुकी थी। अपने पिता की मृत्यु के बाद उसने अपने परिवार की जिम्मेदारी संभाली थी। दो भाइयों की इकलौती बहन निधि घर पर ही एक छोटी सी किराने की दुकान चलाकर अपनी मां जो दिहाड़ी मजदूरी करती थीं का सहारा बनी हुई थी। मोहल्ले में रहने वाला हैदर अली निधि को लगातार फोन कर परेशान करता था। वह उसे अकेले में मिलने के लिए बुलाता था। जब निधि ने उसकी बात मानने से इंकार कर दिया, तो हैदर ने अपनी नापाक मंशा को अंजाम देने की साजिश रची। उसने अपने दो साथियों शारिक और रेहान (नाबालिग) के साथ मिलकर 24 अप्रैल को निधि के घर में जबरन घुसकर हमला कर दिया।
तीनों ने मिलकर निधि पर हमला किया। हैदर ने चाकू से उसका गला रेत दिया। निधि की चीखें सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़े और मौके पर पहुंचे। उन्होंने हैदर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि शारिक और रेहान भाग निकले। हालांकि बाद में पुलिस ने शारिक को गिरफ्तार कर लिया। रेहान नाबालिग है, इसलिए उसका मामला किशोर अदालत में चल रहा है। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही निधि की मौत हो गई थी। तीन साल तक चले इस मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोषियों को कड़ी सजा सुनाई। कोर्ट ने कहा कि यह हत्या न सिर्फ जघन्य है, बल्कि एक महिला की गरिमा और सामाजिक न्याय के मूल सिद्धांतों पर हमला है। ऐसे अपराधों में सख्त सजा समाज में डर पैदा करने के लिए आवश्यक है। इसलिए हैदर अली को मृत्युदंड और शारिक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

परिवार ने कहा ‘हमें न्याय मिला’
देहरादून। निधि के भाई दिनेश सिंह, जो एक कैब चालक हैं, ने कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हम बहुत गरीब लोग हैं, लेकिन इस फैसले ने हमें महसूस कराया कि न्याय सबके लिए बराबर है। हम अदालत के फैसले से संतुष्ट हैं और अपने वकील संजीव वर्मा के बेहद आभारी हैं जिन्होंने हमसे एक भी रुपया नहीं लिया।”

वकील संजीव वर्मा ने निभाया फ़र्ज़
देहरादून। परिवार की आर्थिक हालत देखते हुए वकील संजीव वर्मा ने यह केस निरूशुल्क लड़ा। तीसरा आरोपी रेहान, जो उस समय नाबालिग था, फिलहाल किशोर न्यायालय में मुकदमे का सामना कर रहा है। उसके खिलाफ भी सबूतों के आधार पर न्यायिक प्रक्रिया चल रही है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this