Home ताज़ा ख़बर ‘पर्वतमाला परियोजना’ के तहत 5 वर्षों में 1,200 किमी से अधिक रोपवे लंबाई की 250 से अधिक परियोजनाओं पर हो रहा है विचार : नितिन गडकरी
ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

‘पर्वतमाला परियोजना’ के तहत 5 वर्षों में 1,200 किमी से अधिक रोपवे लंबाई की 250 से अधिक परियोजनाओं पर हो रहा है विचार : नितिन गडकरी

नितिन गडकरी ने कहा कि ‘पर्वतमाला परियोजना’ के तहत भारत सरकार की योजना, 5 वर्षों में 1,200 किमी से अधिक रोपवे लंबाई की 250 से अधिक परियोजनाओं का विकास करने की है। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस भारत सरकार के 60 प्रतिशत के योगदान सहायता के साथ हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल के तहत पीपीपी पर है। हम ‘मेक इन इंडिया’ की पहल के तहत रोपवे के पुर्जों के विनिर्माण को बढ़ावा दे रहे हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऑस्ट्रिया के इंसब्रुक में अल्पाइन टेक्नोलॉजीस के लिए अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले ‘इंटरअल्पाइन 2023 मेला’ को संबोधित किया। यह मेला उद्योग की प्रमुख कंपनियों, सेवा प्रदाताओं और केबल कार उद्योग के निर्णयकर्ताओं को एक साथ एकत्रित करती है।

नितिन गडकरी ने कहा कि ‘पर्वतमाला परियोजना’ के तहत भारत सरकार की योजना, 5 वर्षों में 1,200 किमी से अधिक रोपवे लंबाई की 250 से अधिक परियोजनाओं का विकास करने की है। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस भारत सरकार के 60 प्रतिशत के योगदान सहायता के साथ हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल के तहत पीपीपी पर है। उन्होंने कहा कि हम ‘मेक इन इंडिया’ की पहल के तहत रोपवे के पुर्जों के विनिर्माण को बढ़ावा दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम टिकाऊ और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने के लिए और इस परिवर्तनकारी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए, जबकि हम भारतीय अवसंरचना को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं, वर्तमान रोपवे मानकों को बढ़ाने में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रिया और यूरोप के उद्योगों को प्रोत्साहित करते हैं।

नितिन गडकरी ने हाई-टेक सॉल्यूशंस, नवोन्मेषी डिजाइनों, शीर्ष गुणवत्ता तथा कार्यक्षमता प्रस्तुत करने और इस प्रकार सुविधाजनक और पर्यावरण के अनूकूल रोपवे यात्री परिवहन का मार्ग प्रशस्त करने वाली विश्व की अग्रणी विनिर्माता कंपनियों की प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...