Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार पतंजलि ने कोरोना की दवा से जुड़े दस्तावेज भेजे, आयुष मंत्री बोले- दवा बनाई अच्छी बात है लेकिन…
हरिद्वारउत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

पतंजलि ने कोरोना की दवा से जुड़े दस्तावेज भेजे, आयुष मंत्री बोले- दवा बनाई अच्छी बात है लेकिन…

कोरोना वायरस के इलाज का दावा करने वाली पतंजलि आयुर्वेद की ‘चमत्कारिक’ दवाई 24 घंटे में ही विवादों में ही घिर गई। सरकार ने फौरन इसका प्रचार रोकने का आदेश दिया और इसको लेकर की गई रिसर्च आदि की जानकारी कंपनी से मांगी है। फिलहाल बाबा रामदेव और उनकी कंपनी की ओर से पेश की गई यह दवा बाजार में नहीं आएगी।

आयुष मंत्रालय ने टीम गठित कर बाबा रामदेव की कोरोनिल दवा के हर पहलू की जांच करने का निर्देश दिया है। उत्तराखंड सरकार से भी लाइसेंस आदि को लेकर जानकारी मांगी गई है। आयुष मंत्री श्रीपाद नाइक ने कहा कि यह अच्छी बात है कि बाबा रामदेव ने देश को एक नई दवा दी है लेकिन कानून के मुताबिक इसे पहले आयुष मंत्रालय में आना होगा। उन्होंने यह भी बताया कि बाबा रामदेव के पतंजलि आयुर्वेद की तरफ से एक रिपोर्ट मिल गई है।

 

आयुष मंत्री ने कहा कि बाबा रामदेव की ओर से भेजी गई रिपोर्ट देखने के बाद अनुमति देने पर फैसला लिया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले आचार्य बालकृष्ण ने कहा था कि यह सरकार आयुर्वेद को प्रोत्साहन व गौरव देने वाली है। जो कम्युनिकेशन गैप था, वह दूर हो गया है और रैंडमाइज्ड प्लेसिबो कंट्रोल्ड क्लिनिकल ट्रायल्स के जितने भी मानक पैरामीटर्स हैं, उन सब को 100% पूरा किया गया है। इसकी सारी जानकारी हमने आयुष मंत्रालय को दे दी है।

आइए जानते हैं कि पतंजलि आयुर्वेद की तरफ से सरकार के पास कौन-कौन से कागजात भेजे गए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...