Home देश-विदेश पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में जवानों संग मनाई दिवाली, उत्तराखंड के राज्यपाल और सीएम धामी भी माणा में जवानों से मिलने पहुंचे
देश-विदेश

पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में जवानों संग मनाई दिवाली, उत्तराखंड के राज्यपाल और सीएम धामी भी माणा में जवानों से मिलने पहुंचे

पीएम नरेंद्र मोदी ने सीमा पर तैनात सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने हर बार जवानों के साथ दिवाली मनाई क्योंकि देश के जवान ही उनका परिवार हैं। उन्होंने लोगों से दिवाली पर एक दीया जवानों के शौर्य को समर्पित कर जलाने की अपील की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दिवाली पर सैनिकों के बीच पहुंचे। जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में पीएम ने सबसे पहले शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। वह सुबह ही जम्मू पहुंच गए थे। वहां से पीएम मोदी राजौरी के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी ने सीमा पर तैनात सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने हर बार जवानों के साथ दिवाली मनाई क्योंकि देश के जवान ही उनका परिवार हैं। उन्होंने लोगों से दिवाली पर एक दीया जवानों के शौर्य को समर्पित कर जलाने की अपील की।

Image

Image

Image

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश सेवा का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि हमारे जवान ‘मां भारती’ के सुरक्षा कवच हैं। जवानों की बदौलत ही हमारे देश के लोग रात को चैन से सो पाते हैं और त्योहारों पर खुशी मना पाते हैं।

उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह और सीएम धामी भी माणा पहुंचे

उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरहद पर तैनात देश के जवानों के साथ दिवाली मनाई। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्यपाल और मुख्यमंत्री दिवाली पर ईस्ट कैंप, गढ़वाल स्काउट माणा पहुंचे और सेना के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों में सरहदों पर तैनात देश के जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ईस्ट कैंप माणा पंहुचने पर सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका स्वागत किया।

 

 

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...