अल्मोड़ा में बोले पीएम मोदी, इस दशक को उत्तराखंड का उज्जवल दशक बना सकती है भाजपा सरकार

अल्मोड़ा में बोले पीएम मोदी, इस दशक को उत्तराखंड का उज्जवल दशक बना सकती है भाजपा सरकार

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्मोड़ा में भाजपा की विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। आठ साल पहले अल्मोड़ा में प्रधानमंत्री मोदी ने यहां पहली रैली की थी और अब यह उनकी दूसरी रैली है। अल्मोड़ा आने से भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिख रहा है। इस रैली को देखते हुए स्थल पर कोविड गाइडलाइन के अनुसार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग यह बात जानते हैं कि भाजपा सरकार ही इस दशक को उत्तराखंड का उज्जवल दशक बना सकती है इसलिए एक बार फिर डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड में आना तय है।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्मोड़ा में भाजपा की विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। आठ साल पहले अल्मोड़ा में प्रधानमंत्री मोदी ने यहां पहली रैली की थी और अब यह उनकी दूसरी रैली है। अल्मोड़ा आने से भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिख रहा है। इस रैली को देखते हुए स्थल पर कोविड गाइडलाइन के अनुसार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और गोवा का दौरा करके आज फिर उत्तराखंड आया हूं। कल मैंने श्रीनगर में भाजपा के प्रति जो प्यार देखा वो अभूतपूर्व था और मैं देख रहा हूं कि मतदात कभी अच्छे कामों और अच्छे इरोदों को, कभी भी नेक नियत वालों का साथ छोड़ते नहीं है। इस चुनाव को भाजपा से ज्यादा जनता जनार्दन लड़ रही हैं मेरी माताएं, मेरे भाई बहनों, किसानों ने सब ने साथ दिया है।

जो लोग निराशा फैलाने में लगे हैं, जिनको भाजपा की नीति अच्छी नहीं लगती वे अल्मोड़ा आकर देखें। मैं अल्मोड़ा में जो यह यह जन सैलाब देख रहा हूं उससे मुझे लगता है कि एक बार बीजेपी सरकार फिर बनेगी। विपरीत मौसम में भी यह माहौल यही अपने आप में विजय का संदेश दे रहा है। उत्तराखंड के लोग यह बात जानते हैं कि भाजपा सरकार ही इस दशक को उत्तराखंड का उज्जवल दशक बना सकती है इसलिए एक बार फिर डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड में आना तय है।

साथियों आज मां का संकल्प है कि इतनी ऊंचाई वाले पहाड़ों की तरफ उत्तराखंड को भी ले जाना है। पिछले पांच साल से उत्तराखंड की सरकार आपकी सेवा में लगी है। उत्तराखंड को एक नई पहचान मिल रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा ने भी जो अपना संकल्प पत्र जारी किया है वह भी एक विकास से जुडा हुआ है। इसलिए आज हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ काम कर रही है। हमारे विरोधियों का काम है सबमें डालों फूट मिलकर करो लूट। जात पात, मज मजहब, भाषा राज्य के नाम पर फूट डालते हैं और राज्यों में जाकर खेतों में फूट डालते हैं। इस साजिश का शिकार कौन हुआ होगा। इन्होंने कुमाऊं और गढ़वाल में फूट डालने की कोशिश की है।

हमारे लिए तो पूरा उत्तराखंड देव भूमि है हमारी यहां की माताएं हमें आशीर्वाद देती हैं। अभी कुछ समय पहले मुझे हल्द्वानी में 17 हजार करोड़ के विकास कार्यों के लोकार्पण का मौका मिला था। यह विकास कार्य पूरे कुमाऊं के लिए रोजगार और विकास का काम करेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कोरोना टीका लगाने वाला पहला राज्य बना। जब भी भारत सरकार लोगों को कोरोना से बचाना के लिए दिन रात प्रयास कर रही थी। हमने पहाड़ के हर क्षेत्रों में कोरोना के टीके लगाने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने पुष्कर सिंह धामी और उनकी उत्तराखंड सरकार और कोरोना वर्करों को धन्यवाद दिया।

पहाड़ों पर अब रेल भी पहुंच रही है ऋषिकेश और कर्णप्रयाग का काम तो चल रहा है इसके साथ आॅल वैदर रोड़ का काम भी तेज गति से चल रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this