Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ‘आम आदमी पार्टी’ ने जारी किया ‘वचन पत्र’, वचन पूरा न हुआ तो ‘आप’ पर करें मुकदमा
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022

‘आम आदमी पार्टी’ ने जारी किया ‘वचन पत्र’, वचन पूरा न हुआ तो ‘आप’ पर करें मुकदमा

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र ‘वचन पत्र’ जारी कर दिया है। देहरादून में दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने प्रदेश कार्यालय में इसे जारी किया। इसके अलावा उत्तरकाशी में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री का चेहरा कर्नल (सेवानिवृत) अजय कोठियाल ने आप का वचन पत्र जारी किया।

इस अवसर पर गोपाल राय ने कहा कि इस वचन पत्र का अगर एक भी वचन पूरा नहीं किया गया तो उत्तराखंड की जनता ‘आप’ पर मुकदमा कर सकती है। इसके लिए कर्नल अजय कोठियाल ने एफिडेबिट दिया है। आम आदमी पार्टी के वचन पत्र में अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी और कर्नल (सेवानिवृत) अजय कोठियाल के 119 वचन शामिल हैं।

आप के मुख्यमंत्री का चेहरा कर्नल अजय कोठियाल ने उत्तरकाशी में वचन पत्र जारी किया। इसके साथ वचन पत्र में किए गए वादों को लेकर कर्नल अजय कोठियाल ने शपथ पत्र भी दिया है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज सुनकर वचन पत्र बनाया है। इसमें 75 हजार लोगों के सुझाव लिए गए हैं।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का वचन पत्र के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं।

  • गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाया जाएगा।
  • हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली।
  • हर घर को रोजगार।
  • हर शहीद सैनिक के परिवार को एक करोड़ की सम्मान राशि दी जाएगी।
  • शिक्षा के बजट को बढ़ा कर राज्य के कुल बजट का 25 प्रतिशत किया जाएगा।
  • सरकारी स्कूलों को प्राइवेट से बेहतर किया जाएगा।
  • कोटद्वार, रुड़की, काशीपुर, डीडीहाट, रानीखेत, यमुनोत्री नए जिले बनाए जाएंगे।
  • उत्तराखंड को हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाया जाएगा।
  • हर गांव में अच्छी सुविधाएं व मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे।
  • 18 वर्ष से ज्यादा उम्र की महिलाओं को 1000 महीना।
  • हर गांव तक सड़क बनवायेंगे।
  • पूर्व सैनिकों को नौकरी देंगे।
Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...