Home उत्तराखंड न्यूज़ मुख्यमंत्री धामी बोले, भाजपा सरकार आने पर सरकार ‘यूनिफार्म सिविल कोड’ ड्राफ्ट तैयार करेगी और सभी नागरिकों के लिए समान कानून बनेगा
उत्तराखंड न्यूज़जनादेश 2022

मुख्यमंत्री धामी बोले, भाजपा सरकार आने पर सरकार ‘यूनिफार्म सिविल कोड’ ड्राफ्ट तैयार करेगी और सभी नागरिकों के लिए समान कानून बनेगा

हिजाब को लेकर आजकल पूरे देश में खूब बहस छिड़ गई है। पांच राज्यों में चल रहे चुनाव के दौरान भी नेताओं द्वारा इस मुद्दे को उछाला जा रहा है। सभी पार्टियों के नेता अपनी सुविधा के अनुसार इस पर अपनी बात रख रहे हैं। हालांकि कर्नाटक हाई कोर्ट ने वहां के शैक्षिक संस्थानों में धार्मिक पहनावे पर अभी रोक लगाई है और अदालत ने यह भी कहा कि इन मुद्दों का राष्ट्रीय स्तर पर प्रसार नहीं होना चाहिए।

आजकल हिजाब को लेकर पूरे देश में खूब बहस छिड़ गई है। पांच राज्यों में चल रहे चुनाव के दौरान भी नेताओं द्वारा इस मुद्दे को उछाला जा रहा है। सभी पार्टियों के नेता अपनी सुविधा के अनुसार इस पर अपनी बात रख रहे हैं। हालांकि कर्नाटक हाई कोर्ट ने वहां के शैक्षिक संस्थानों में धार्मिक पहनावे पर अभी रोक लगाई है।

कर्नाटक हाई कोर्ट के शैक्षिक संस्थानों में किसी तरह के धार्मिक पहनावे पर रोक के निर्देश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह हर नागरिक के संविधानिक अधिकारों की रक्षा करेगा। हाई कोर्ट ने फैसला आने तक राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों में धार्मिक पहनावे पर रोक लगाई है। अदालत ने यह भी कहा कि इन मुद्दों का राष्ट्रीय स्तर पर प्रसार नहीं होना चाहिए।

इसी सिलसिले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में भाजपा की नई सरकार आने पर शपथ ग्रहण के तुरंत बाद सरकार यूनिफार्म सिविल कोड (समान नागरिक संहिता) के लिए मसौदा तैयार करने को समिति बनाएगी, जिससे राज्य में जल्द से जल्द सिविल यूनिफार्म सिविल कोड लागू किया जा सके।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक-आध्यात्मिक विरासत की रक्षा के लिए भाजपा सरकार अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद एक कमेटी गठित कर ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ का ड्राफ्ट तैयार करेगी। जिससे सभी नागरिकों के लिए समान कानून बनेगा, चाहे वे किसी भी धर्म में विश्वास रखते हों।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...