Saturday , 5 September 2026
Home देश-विदेश पीएम मोदी ने आज सुबह एम्स जाकर लगवाई कोरोना वैक्सीन, बाद में बोले- …. पता ही नहीं चला
देश-विदेश

पीएम मोदी ने आज सुबह एम्स जाकर लगवाई कोरोना वैक्सीन, बाद में बोले- …. पता ही नहीं चला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तड़के एम्स जाकर कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज लगवाया। टीका लगवाते हुए अपनी तस्वीर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री ने देश के डॉक्टरों और वैज्ञानिकों के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने जिस तेजी से काम किया है वह प्रशंसनीय है। उन्होंने आगे कहा कि मैं उन सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील करता हूं, जो इसके लिए पात्र हैं। हम साथ मिलकर देश को कोविड-19 से मुक्त कर सकते हैं।

Image

प्रधानमंत्री को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाने वाली पुडुचेरी की सिस्टर पी. निवेदा ने बताया कि प्रधानमंत्री को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की पहली डोज़ दी गई है, 28 दिन में दूसरी डोज़ लगाई जाएगी। वैक्सीन देने के बाद उन्होंने बोला कि वैक्सीन लगा भी दी, पता भी नहीं चला।

Image

भारत में अबतक कोरोना के कुल 1,10,96,731 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 1,68,627 ऐक्टिव केस हैं। अबतक 1,07,86,457 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 1,57,157 लोग कोरोना की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं।

प्रधानमंत्री को वैक्सीन लगाने वाली नर्सों में सिस्टर पी निवेदा और केरल की एक नर्स शामिल थीं। निवेदा ने बताया कि वह एम्स में 3 साल से काम कर रही हैं। आज सुबह उन्हें पता चला कि पीएम आज वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे हैं। सर से मिलकर अच्छा लगा। पीएम को भारत बायोटेक की वैक्सीन की पहली डोज दी गई।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Related Articles