Home देश-विदेश पहाड़ के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी संभालेंगे देश की सबसे बड़ी कमान
देश-विदेशदेहरादून

पहाड़ के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी संभालेंगे देश की सबसे बड़ी कमान

उत्तराखंड के सपूत लगातार प्रदेश और देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस जनरल बिपिन रावत से लेकर कई विशिष्ट पदों पर देश की शासन व्यवस्था, सेना, खुफिया तंत्र आदि महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पहाड़ के लाल अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। अब लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी सेंट्रल आर्मी कमांडर का पद संभालने जा रहे हैं।

उत्तराखंड के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी पहली अप्रैल को देश की सबसे बड़ी कमान संभालने जा रहे हैं। वह सेंट्रल कमान के आर्मी कमांडर का पद संभालेंगे। वर्तमान में लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी चीफ ऑफ स्टाफ वेस्टर्न कमांड हैं। सेना के टॉप अफसरों में से एक लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी लखनऊ स्थित मध्य कमान के नए प्रमुख होंगे।

मध्य कमान के प्रमुख के रूप में उनकी तैनाती को रक्षा मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। वह लेफ्टिनेंट जनरल आईएस घुम्मन का स्थान लेंगे, जो 31 मार्च को रिटायर हो रहे हैं।

पीएम मोदी ने आज सुबह एम्स जाकर लगवाई कोरोना वैक्सीन, बाद में बोले- …. पता ही नहीं चला

मध्य कमान के अंतर्गत 18 बड़े रेजीमेंटल सेंटर हैं। अब इसकी कमान लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी संभालेंगे। उन्होंने इंजीनियरिंग कोर में साल 1983 में कमीशन प्राप्त किया था। वह एनडीए खड़गवासला और आईएमए देहरादून से पासआउट हैं। यहां आर्डर ऑफ मेरिट में प्रथम आने पर ले. जनरल डिमरी को राष्ट्रपति मेडल प्रदान किया गया था।

वह रेगिस्तान से सटी सीमा के साथ जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशनों में भी शामिल रहे हैं। वह रक्षा मंत्रालय के इंटीग्रेटेड मुख्यालय में डीडीजी मिलिट्री ऑपरेशन भी रह चुके हैं।

इतना ही नहीं बेहतर सेवाओं के लिए उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किया जा चुका है। वेलिंग्टन से डिफेंस सर्विस स्टाफ कोर्स, ढाका से डिफेंस सर्विस कमांड व स्टाफ कोर्स, महू से हायर कमांड कोर्स और दिल्ली से नेशनल डिफेंस कोर्स करने के अलावा लेफ्टिनेंट जनरल डिमरी की ऑपरेशन और प्रशासनिक कार्यों में महारत हासिल है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

  • It is indeed a recognition of LG Dimri ‘s exemplary competence to discharge the duties in the service of motherland.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...

देहरादून में जलेगा 181 फीट ऊंचा रावण, दशहरा आयोजन में बदलेगा एंट्री रूट; रिमोट से होगा दहन

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इस बार दशहरा पर्व भव्य अंदाज में...