Monday , 7 September 2026
Home Uncategorized गुजरात में मोदी-ट्रंप मुलाकात और उत्तराखंडी खाने का दिलचस्प कनेक्शन
Uncategorized

गुजरात में मोदी-ट्रंप मुलाकात और उत्तराखंडी खाने का दिलचस्प कनेक्शन

हिल मेल ब्यूरो, नई दिल्ली

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर देश के कई शहरों में उत्सव जैसा माहौल है। गुजरात का अहमदाबाद हो, दिल्ली या फिर ताजनगरी आगरा…भारत और अमेरिका की दोस्ती की कहानी की चर्चा हर शहर की बहसों-मुबाहिसों में है। सबसे दिलचस्प है इसका उत्तराखंड कनेक्शन। हैरानी हुई ना! अब आप कहेंगे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप तो अहमदाबाद में मिल रहे हैं तो इसका उत्तराखंड से क्या कनेक्शन है? वह तो उत्तराखंड नहीं आ रहे।

दरअसल, यहां बात उत्तराखंड के जायके की हो रही है। अहमदाबाद के एयरपोर्ट सर्कल में ट्रंप के भारत दौरे को लेकर खासतौर से गढ़वाली व्यंजन परोसा जा रहा है।

 

आपको बता दें कि ट्रंप 24 फरवरी सोमवार को सुबह 11.40 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनैशनल एयरपोर्ट उतरेंगे। यहां से वह साबरमती आश्रम जाएंगे। मोटेरा स्टेडियम में भव्य ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। ऐसे में यहां पिछले कई दिनों से देश-विदेश से लोग डेरा डाले हुए हैं। इनमें देश के तमाम शहरों से गए लोग, विदेशी पत्रकार के साथ-साथ अमेरिकी अधिकारी भी शामिल हैं।

ऐसे में उत्तराखंड के गढ़वाली स्वाद से रूबरू कराने के लिए ‘द उम्मीद’ होटल ने विशेष इंतजाम कर रखा है। यह स्पेशल ऑफर 21 फरवरी से 1 मार्च 2020 तक के लिए है। ऐसे में अगर आप गुजरात में हैं और उत्तराखंडी जायके का आनंद उठाना चाहते हैं तो होटल ‘द उम्मीद’ में उम्मीद पूरी हो सकती है। यहां एक हजार रुपये में उत्तराखंडी खाने का बुफे दिया जा रहा है।

यूं समझिए कि अगर आप अहमदाबाद में उत्तराखंडी डिश को मिस कर रहे हैं या आप बिना उत्तराखंड गए सैकड़ों किमी दूर से ही यहां के पारंपरिक भोजन का स्वाद लेना चाहते हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका है। ट्रंप-मोदी की गर्मजोशी का स्वागत कीजिए और घर जैसे भोजन का जायका भी पाइए।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मोगा में पकड़ा नशे का जखीरा, तस्करों से 39 ग्राम हेरोइन, नशे की 85 गोलियां बरामद

पुलिस ने हैप्पी निवासी दौलतपुरा नीवां को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया।...

कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 207 रनों का लक्ष्य

कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 206 रनों का...

मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया 216 रनों का लक्ष्य

मुम्बई इंडियंस के बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित...

IPL के बीच आई बड़ी खबर, 4 साल के लिए जेल में गया यह खिलाड़ी

स्लेटर की सजा का शेष भाग पांच साल के लिए आंशिक रूप...