जनता कर्फ्यू: भास्कर खुल्बे समेत PM की अपनी टीम ने भी कहा शुक्रिया

जनता कर्फ्यू: भास्कर खुल्बे समेत PM की अपनी टीम ने भी कहा शुक्रिया

22 मार्च 2020, रविवार का दिन ऐतिहासिक रहा। कोरोना वायरस के खिलाफ पीएम मोदी की मुहिम में शामिल होते हुए देशवासियों ने पूरे मन से जनता कर्फ्यू में भाग लिया और फिर शाम 5 बजे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए दिन-रात काम में जुटे लोगों का शुक्रिया अदा किया। इसमें पीएम की अपनी टीम भी पीछे नहीं रही।

कोरोना वायरस के खिलाफ छिड़ी ‘जंग’ में अपनी जान की फिक्र किए बगैर समाज की सेवा में जुटे लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपना ऑफिस भी पीछे नहीं रहा। जी हां, पीएम के सलाहकार भास्कर खुल्बे समेत PMO के सभी कर्मचारियों ने भी 22 मार्च को ठीक शाम 5 बजे अपना काम रोककर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए तालियां बजाकर लोगों की मदद करने वालों को धन्यवाद दिया।

आपको जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देशभर के लोगों ने रविवार को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक न सिर्फ जनता कर्फ्यू का पालन किया बल्कि शाम में 5 बजे घंटी, घंटा, थाली यहां तक कि तालियां बजाकर उन लोगों का आभार जताया जो कोरोना संकट से निपटने में लोगों की दिन-रात सेवा के अभियान में जुटे हैं।

 

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने कहा, अभी लंबी लड़ाई

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री की अपनी टीम भी लगातार प्रबंधन और निगरानी में जुटी है। रविवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार भास्कर खुल्बे समेत दूसरे टॉप अफसर भी आगे आकर इस मुहिम में शामिल हुए और उन डॉक्टरों, कर्मचारियों, अफसरों का शुक्रिया अदा किया जो दिन-रात लोगों की मदद कर रहे हैं। भास्कर खुल्बे और उनकी पूरी टीम कोरोना वायरस से निपटने के लिए 24X7 काम कर रही है।

उधर, प्रधानमंत्री ने एक और ट्वीट कर लोगों से आग्रह किया है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी किए जा रहे निर्देशों का जरूर पालन करें। जिन जिलों और राज्यों में लॉकडाउन की घोषणा हुई है, वहां घरों से बिल्कुल बाहर न निकलें। इसके अलावा बाकी हिस्सों में भी जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक घरों से बाहर न निकलें।

अपने ट्वीट में पीएम ने लिखा, ‘#JantaCurfew भले ही रात 9 बजे खत्म हो जाएगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम सेलिब्रेशन शुरू कर दें। इसको सफलता न मानें। यह एक लंबी लड़ाई की शुरुआत है। आज (रविवार को) देशवासियों ने बता दिया कि हम सक्षम हैं, निर्णय कर लें तो बड़ी से बड़ी चुनौती को एक होकर हरा सकते हैं।’

इससे पहले पीएम ने ट्वीट कर कोरोना वायरस की लड़ाई का नेतृत्व करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति देशवासियों की तरफ से धन्यवाद अर्पित करने पर लोगों आभार जताया था।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this