Home देश-विदेश जनता कर्फ्यू को जबरदस्त रिस्पांस, पीएम मोदी बोले, अभी लंबी लड़ाई
देश-विदेश

जनता कर्फ्यू को जबरदस्त रिस्पांस, पीएम मोदी बोले, अभी लंबी लड़ाई

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, आज का #JantaCurfew भले ही रात 9 बजे खत्म हो जाएगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम सेलिब्रेशन शुरू कर दें। यह एक लंबी लड़ाई की शुरुआत है। आज देशवासियों ने बता दिया कि हम सक्षम हैं, निर्णय कर लें तो बड़ी से बड़ी चुनौती को एक होकर हरा सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लागू करने के बाद देशभर के लोगों ने शाम 5 बजे थाली, घंटी, घंटा, शंख बजाकर स्वास्थ्य कर्मियों, डॉक्टरों, पत्रकारों और उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया, जो इस मुश्किल घड़ी में भी बिना रुके, बिना थके काम कर रहे हैं। कोरोना वायरस के खौफ के बीच देशभर से आई तस्वीरें लोगों का हौसला बढ़ाने वाली हैं क्योंकि इससे जनता कर्फ्यू का सफल होना साबित होता है। हालांकि संकट अभी टला नहीं है।

ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि आइए इसी संयम के साथ एक लंबी लड़ाई के लिए अपने आप को बंधनों यानी सोशल डिस्टेंसिंग में बांध ले। आपको बता दें कि दिल्ली, देहरादून, भोपाल, प्रयागराज, गोरखपुर, चंडीगढ़ समेत देश के तमाम शहरों में शाम 5 बजते ही माहौल थालियों और घंटियों की आवाज से गूंज उठा। यह सिलसिला आधे घंटे से ज्यादा समय तक चलता रहा। लोगों मे बिना घरों से बाहर निकले अपनी बालकनी, छत और गेट पर खड़े होकर कोरोना वीरों को शुक्रिया अदा किया।

यह भी पढ़ें – कोरोना से जंग: लोगों ने तालियां, शंख, घंटा बजाकर कहा शुक्रिया

इसके कुछ देर बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘कोरोना वायरस की लड़ाई का नेतृत्व करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को देश ने एक मन होकर धन्यवाद अर्पित किया। देशवासियों का बहुत-बहुत आभार।’

#JantaCurfew के साथ उन्होंने आगे कहा, ‘ये धन्यवाद का नाद है, लेकिन साथ ही एक लंबी लड़ाई में विजय की शुरुआत का भी नाद है। आइए, इसी संकल्प के साथ, इसी संयम के साथ एक लंबी लड़ाई के लिए अपने आप को बंधनों (Social Distancing) में बांध लें।’

एक अन्य ट्वीट में पीएम ने लिखा, आज का #JantaCurfew भले ही रात 9 बजे खत्म हो जाएगा, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम सेलिब्रेशन शुरू कर दें। इसको सफलता न मानें। यह एक लंबी लड़ाई की शुरुआत है। आज देशवासियों ने बता दिया कि हम सक्षम हैं, निर्णय कर लें तो बड़ी से बड़ी चुनौती को एक होकर हरा सकते हैं।

एक अन्य ट्वीट में पीएम ने कहा, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी किए जा रहे निर्देशों का जरूर पालन करें। जिन जिलों और राज्यों में Lockdown की घोषणा हुई है, वहां घरों से बिल्कुल बाहर न निकलें। इसके अलावा बाकी हिस्सों में भी जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक घरों से बाहर न निकलें। #JantaCurfew

गौरतलब है कि सोशल डिस्टेंसिंग ही एकमात्र उपाय है जिससे कोरोना वायरस को एक शख्स से दूसरे शख्स में फैलने से रोका जा सकता है। इसके लिए सभी देशवासियों को संकल्पबद्ध होकर दोस्तों, पड़ोसियों से दूरी बनानी होगी। उधर, केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से लॉकडाउन करने जैसे उपायों की भी घोषणा की गई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...