Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कोरोना से जंग: लोगों ने तालियां, शंख, घंटा बजाकर कहा शुक्रिया
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

कोरोना से जंग: लोगों ने तालियां, शंख, घंटा बजाकर कहा शुक्रिया

uttrakhand thanks officials who are in the line of duty for fight aginst corona

देश भर में कोरोना वायरस फैलने की दशहत के बीच रविवार का जनता कर्फ्यू बेहद सफल रहा। लोग दिन भर अपने घरों में रहे और इसके बाद शाम पांच बजे अपनी बालकनी पर आकर कोरोना का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए जीजान से जुटे कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उत्तराखंड के देहरादून में शाम पांच बजते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले और कोरोना वीरों के सम्मान में पांच मिनट तक तालियां, शंख, घंटी और बर्तन बजाए। राज्य के कई हिस्सों में इस तरह से कोरोना वीरों का सम्मान किए जाने की खबरें हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील के साथ ही लोगों से उन सभी कर्मचारियों का शुक्रिया अदा करने की अपील की थी, जो कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए दिनरात काम कर रहे हैं।

सीएम रावत ने अपने संदेश में कहा, कोरोना से जंग जीतने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। सरकार ने 31 मार्च तक उत्तराखंड में लॉकडाउन घोषित किया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं के अतिरिक्ति समस्त राजकीय एवं निजी कार्यालय, मॉल्स, दुकानें, फैक्ट्रियां व सार्वजनिक परिवहन आदि बंद रहेंगे। मैं जनता से अपील करता हूं कि इस महामारी से निपटने के लिए लोग अपने घरों में रहें। जनता की खाद्यान्न और स्वास्थ्य ज़रूरतों का ध्यान रखा जाएगा। जनता से अपील करता हूं कि इस कठिन वक्त में कोरोना को हराने के लिए सरकार के दिशानिर्देशों का स्वतः अनुपालन करें।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने आवास में परिवार के साथ मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग में जुटे लोगों का शुक्रिया अदा किया।

https://www.facebook.com/tsrawatbjp/videos/262439608083884/

 

उधर, गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घंटा बजाकर लोगों का शुक्रिया अदा किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles