Home देश-विदेश 29 अगस्त से होगी प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 की शुरूआत
देश-विदेश

29 अगस्त से होगी प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 की शुरूआत

हरियाणा स्टीलर्स ने पिछले सीजन का खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में हरियाणा स्टीलर्स पहले खिताब को बरकरार रखने के इरादे से लीग में उतरेगी। उल्लेखनीय है कि प्रो कबड्डी लीग से भारत के देशी खेल कबड्डी और इसके खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक नई पहचान मिली है।

मुंबई। प्रो कबड्डी लीग (PKL) का 12वां सत्र 29 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इसकी घोषणा आयोजक मशाल स्पोर्ट्स की ओर से बुधवार को की गई। प्रो कबड्डी लीग के लीग कमिश्नर और मशाल स्पोर्ट्स के मुख्य कार्यकारी अनुपम गोस्वामी ने कहा, “हमें पीकेएल सीजन 12 की शुरुआत की तारीख की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। इस बार की रिकॉर्ड-तोड़ नीलामी में 10 खिलाड़ियों पर एक करोड़ रुपये से अधिक की बोली लगी, जिससे यह सत्र अब तक का सबसे प्रतिस्पर्धी होने का संकेत दे रहा है। हम दर्शकों के लिए कबड्डी एक्शन का एक और रोमांचक अध्याय लाने के लिए उत्साहित हैं।”

प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 की बहुप्रतीक्षित खिलाड़ी नीलामी 31 मई और एक जून को मुंबई में हुई थी, जहां रिकॉर्ड 10 खिलाड़ियों ने एक करोड़ रुपये से अधिक के अनुबंध प्राप्त किए। ग्यारह रोमांचक सीजन की सफलता के बाद, पीकेएल अब एक नए और रोमांचक अध्याय में प्रवेश करने जा रहा है। सीज़न 12 के स्थल और अन्य विवरण जल्द ही घोषणा की जाएगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

पीएम मोदी 22 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 4 साल बाद 7वीं बार करेंगे बाबा के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के केदारनाथ धाम आएंगे।...