Home उत्तराखंड न्यूज़ प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी बने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के नए चेयरमैन
उत्तराखंड न्यूज़अल्मोड़ाताज़ा ख़बर

प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी बने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के नए चेयरमैन

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड मूल के प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। इससे पहले इस पद पर वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुबोध कुमार सिंह तैनात थे। सुबोध कुमार सिंह छत्तीसगढ़ कैडर के 1987 बैच के अधिकारी हैं।

उत्तराखंड के इतिहास में यह संभवतः सबसे चमकदार दौर है। पहाड़ के सपूत एक के बाद एक शीर्ष पदों पर पहुंचकर उत्तराखंड को गौरवान्वित कर रहे हैं। इस कड़ी में ताजा नाम है, शिक्षाविद् प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी का है। उन्हें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है।

देशभर में प्रवेश परीक्षाएं कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को सरकार ने नया मुखिया दे दिया है। शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार उत्तराखंड मूल के प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी एनटीए के नए चेयरमैन होंगे। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले तीन वर्ष के लिए होगी।

इससे पहले वह संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष थे। वह छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग और मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं।

प्रोफेसर प्रदीप जोशी मई 2015 में यूपीएससी के सदस्य बने थे। यूपीएससी के अध्यक्ष के तौर पर उनका कार्यकाल 12 मई 2021 तक रहा।

प्रोफेसर जोशी ने केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय (अब शिक्षा मंत्रालय) के तहत आने वाले नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन प्लानिंग एंड एडमिनिसट्रेशन (एनआईईपीए) के निदेशक के तौर पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।

अब इस पद को निदेशक के बदलकर वाइस चांसलर कर दिया गया है और एनआईईपीए को भी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एजूकेशन प्लानिंग एंड एडमिनिसट्रेशन यानी एनयूईपीए कर दिया गया है।

शुरुआती दिनों में वे रुविवि में मैनेजमेंट (एमबीए) विभाग के डीन, मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में बतौर डीन अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

प्रोफेसर प्रदीप जोशी अल्मोड़ा के जोशीखोला के मूल निवासी हैं। प्रोफेसर जोशी ने कॉमर्स से 1977 में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन पूरी की। इसके बाद उन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय से 1981 में पीएचडी किया। वह कई सालों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...