Tuesday , 15 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ दून के राजपुर थाना क्षेत्र में रात भर खुल रहे है पब व क्लब
उत्तराखंड न्यूज़क्राइमदेहरादून

दून के राजपुर थाना क्षेत्र में रात भर खुल रहे है पब व क्लब

देहरादून में कई बार झगड़ें भी हो चुके है लेकिन पुलिस का रवैया पब व क्लब संचालकों के पक्ष में ही होता है। पुलिस पब व क्लब संचालकों का पक्ष क्यों लेती है यह खुद की अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस रेस्टोंरेट व ढ़ाबों को 11 बजे बंद कराने पहुंच जाती है लेकिन किस नियम व कायदे के हिसाब से पब व क्लब सारी रात संचालित हो रहे हैं।

दून के राजपुर थाना क्षेत्र में चलने वाले पब व क्लबों में पूरी रात शराब परोसी जा रही है लेकिन आबकारी विभाग व पुलिस मौन है। यहां पर कई बार झगड़ें भी हो चुके है लेकिन पुलिस का रवैया पब व क्लब संचालकों के पक्ष में ही होता है। पुलिस पब व क्लब संचालकों का पक्ष क्यों लेती है यह खुद की अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस रेस्टोंरेट व ढ़ाबों को 11 बजे बंद कराने पहुंच जाती है लेकिन किस नियम व कायदे के हिसाब से पब व क्लब सारी रात संचालित हो रहे हैं।

दून पुलिस राजधानी देहरादून में खुलने वाले रेस्टोरेंट को 11 बजे तक ही खोलने के आदेश दिए हुए है और पुलिस इन्हें 11 बजे ही बंद कराने पहुंच जाती है। पुलिस के सीधे आदेश है कि अगर खाना भी खाना है तो 11 बजे तक ही उसके बाद ऑन लाइन मंगाकर खाना पड़ेगा। ऑन लाइन का भी समय 12 बजे तक ही निर्धारित किया गया है लेकिन पुलिस रात भर खुलने वाले पब व क्लबों को लेकर मौन क्यों है। क्योंकि पब व क्लब भी केवल 11 बजे तक ही खुल सकते है लेकिन इनमें पूरी रात शराब परोसी जा रही और इनमें स्थित रेस्टोरेंट भी पूरी रात ही खुल रहे है।

देहरादून में ओएनजीसी के पास हुए दर्दनाक हादसे में पुलिस ने सख्ताई करके रात में सड़कों पर शराब पीने वालों के खिलाफ मजबूत कार्रवाई की थी लेकिन जब उन्हें पूरी रात ही पीने के लिए शराब मिल रही है और जब शराब पीकर चलाएंगे तो हादसे ही होगें। रात भर पब व क्लब खुलने से मारपीट के मामले भी सामने आ रहे है लेकिन पुलिस भी इस मामलों को छिपाने का काम कर रही है। राजपुर थाना ऐसे मामलों को लेकर सुर्खियों में हैं। सूत्रों का कहना है कि इन पब व क्लबों में बड़ी संख्या में बाउसर तैनात किए गए है जिसके लिए आए दिन मारपीट होती रहती है। यहां युवाओं को रात भी शराब परोसी जा रही है।

11बजे के बाद नहीं परोसी जा सकती शराबः जिला आबकारी अधिकारी

जिला आबकारी अधिकारी कुवंर पाल सिंह का कहना है कि कोई भी बार, पब व क्लब जिसमें बार का लाइसेंस हो रात के 11 बजे के बाद शराब नहीं परोस सकता है लेकिन अगर कोई इस तरह का कार्य करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कई बार छापेमारी की गई है लेकिन किसी भी पब व क्लब में रात के 11 बजे के बाद कोई भी शराब परोसते हुए नहीं मिला है लेकिन फिर भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

क्लब व रेस्टोरेंट नहीं खुल सकते 11 बजे के बादः सीओ

सीओ मसूरी मनोज असवाल का कहना है कि कोई भी रेस्टोंरेंट, पब, क्लब व बार रात 11 बजे के बाद नहीं खुल सकता है अगर खुलता है तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। जब सीओ असवाल को बताया गया कि राजपुर थाना क्षेत्र में पब व क्लब पूरी रात खुल रहे हैं तो उनका कहना है कि इसकी जांच कराई जाएगी अगर कोई खुला मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles