उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, रोकी गई चारधाम यात्रा

उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, रोकी गई चारधाम यात्रा

ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के शेष जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। राज्य के सभी जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हो सकती है। जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 डिग्री सेल्सियस व 22 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहने का अंदेशा है।

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में भारी बारिश से आपदा जैसे हालात बन गए हैं। उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही मची है और कई संपर्क मार्ग बाधित हो गए हैं। जिलाधिकारी डीएम प्रशांत कुमार आर्य ने कहा कि देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए और गढ़वाल कमिश्नर के निर्देश पर चारधाम यात्रा अगले 24 घंटों के लिए रोक दी गई है। जनपद में तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों में रुकवाने के निर्देश पुलिस और संबंधित एसडीएम को दे दिए गए हैं।
उत्तराखंड में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित की गई। वहीं देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के देहरादनू , टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर के कुछ स्थानों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य जिलों के अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत तथा उधम सिंह नगर जनपदों में कुछ जगहों में भारी होने की संभावना है। जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि राज्य के बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के शेष जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। राज्य के सभी जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बारिश हो सकती है। जिसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 डिग्री सेल्सियस व 22 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहने का अंदेशा है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this