यूपी में दंगाइयों को बख्शा नहीं जाएगा, सीएम योगी की कड़ी चेतावनी

यूपी में दंगाइयों को बख्शा नहीं जाएगा, सीएम योगी की कड़ी चेतावनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी में एक प्रतिष्ठित मीडिया समूह द्वारा आयोजित ‘विकसित उत्तर प्रदेश विजन @ 2047’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पिछले साढ़े आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा परिवारवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली की घटना पर कहा- “बरेली में एक मौलाना भूल गया था कि शासन किसका है। वह धमकी देकर जाम लगाने की बात करता था, लेकिन हमने कहा कि न जाम होगा, न कर्फ्यू लगेगा। हम ऐसा सबक सिखाएंगे कि तुम्हारी आने वाली पीढ़ियां भी दंगा करना भूल जाएंगी।” योगी आदित्यनाथ ने जोर देकर कहा कि 2017 के बाद उनकी सरकार ने दंगाइयों को चुन-चुनकर सजा दी और ऐसी भाषा में जवाब दिया, जो वे समझते थे। इस सख्ती ने उत्तर प्रदेश में शांति और सुरक्षा का नया युग स्थापित किया, जिससे यूपी की ग्रोथ स्टोरी की शुरुआत हुई।

चाचा-भतीजा और माफिया राज पर करारा प्रहार

योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘चाचा-भतीजा’ वसूली के धंधे में लिप्त थे और हर जिले में एक माफिया को समानांतर सत्ता चलाने की छूट दी गई थी। उन्होंने कटाक्ष किया कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोग माफियाओं के सामने नतमस्तक थे। सत्ता के मुखिया माफिया के कुत्ते से हाथ मिलाकर गौरवान्वित महसूस करते थे। योगी ने कहा कि ऐसी भ्रष्ट व्यवस्था में न बेटियां सुरक्षित थीं, न व्यापारी, और न ही किसान। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब सत्ता बेइमान और भ्रष्ट लोगों के हाथ में आती है, तो वह समाज को जाति और परिवार के नाम पर गुमराह करती है। ऐसे लोगों के लिए हमने बुलडोजर बनाया है।” उनकी सरकार ने माफिया राज को जड़ से उखाड़कर प्रदेश को विकास की राह पर ला खड़ा किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी में एक प्रतिष्ठित मीडिया समूह द्वारा आयोजित ‘विकसित उत्तर प्रदेश विजन @ 2047’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए ‘8 ईयर्स ऑफ यूपी गवर्नमेंट’ पुस्तक का विमोचन किया और प्रदेश की प्रगति की कहानी को दमदारी से प्रस्तुत किया। उन्होंने पिछले साढ़े आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा की चर्चा करते हुए परिवारवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को उजागर किया।

यूपी अब 70 हजार करोड़ के रेवेन्यू सरप्लस वाला स्टेट

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की ग्रोथ स्टोरी उन लोगों के लिए अविश्वसनीय है, जो पौरुष की कमी और अपने पुरुषार्थ को करने से डरते थे। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अवसर तो मिला, लेकिन उन्होंने इसे परिवारवाद, लूट-खसोट और अराजकता का जरिया बना लिया। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमने ईश्वर और अपने पुरुषार्थ पर विश्वास के साथ उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकाला। आज यह ग्रोथ स्टोरी उस कहानी को आपके सामने लाएगी।

सीएजी की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश 2023 में 37 हजार करोड़ रुपये के राजस्व अधिशेष (रेवेन्यू सरप्लस) वाला राज्य था और वर्तमान में यह बढ़कर 70 हजार करोड़ रुपये हो गया है। इतनी बड़ी आबादी वाला राज्य बिना किसी रुकावट के अपने सभी विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति ने यूपी के विकास को बाधित किया था। दंगों की आग में व्यापार को बर्बाद किया गया और भ्रष्ट व्यवस्था ने नौकरशाही को अपंग बना दिया था। लेकिन आज हमने उस यूपी को फिर से भारत की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बना दिया है।

परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ है हमारा बुलडोजर

मुख्यमंत्री ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जब सत्ता बेइमान और भ्रष्ट लोगों के हाथों में आती है, तो वह समाज को जाति और परिवार के नाम पर गुमराह करती है। ऐसे लोगों के लिए हमने बुलडोजर बनाया है। बीते साढ़े आठ साल में हर एक क्षेत्र में प्रगति हुई है। आज से आठ साल पहले यूपी में वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर की कल्पना करना भी असंभव था। पर्व और त्योहार आते थे तो उत्पात शुरू हो जाते थे। अब उत्पातियों और उपद्रवी को सात पीढ़ियां याद आएंगी। कभी कभी बुरी आदतें नहीं जाती हैं, उसके लिए उनकी डेंटिंग पेंटिंग करानी पड़ती है, जिससे उनकी बुरी आदतें को ठीक किया जा सके।

यूपी सबसे ज्यादा नौकरियां देने वाला और निवेश लाने वाला प्रदेश

सीएम योगी ने पिछले साढ़े आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश की प्रगति को गिनाते हुए कहा कि आज प्रदेश में देश का 55 फीसदी एक्सप्रेसवे नेटवर्क है, सबसे अधिक शहरों में मेट्रो का संचालन हो रहा है और 16 हवाई अड्डे क्रियाशील हैं। अगले महीने जेवर में देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। यूपी अब बीमारू नहीं, बल्कि विकास का इंजन बन चुका है। उन्होंने बताया कि आजादी के समय यूपी का योगदान भारत की अर्थव्यवस्था में 14 फीसदी था, जो 2016-17 में 8 फीसदी तक गिर गया था। लेकिन उनकी सरकार ने इसे फिर से बढ़ाने का संकल्प लिया है। योगी ने कहा कि यूपी में गन्ना, चीनी, इथनॉल, खाद्यान्न उत्पादन में नंबर एक है। सबसे ज्यादा नौकरियां देने वाला और निवेश लाने वाला प्रदेश बन चुका है।

विकसित यूपी @ 2047 के लिए अबतक मिल चुके 6 लाख से अधिक सुझाव

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि यूपी इस लक्ष्य का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि हमने 27-28 घंटे तक विधानसभा में इस विषय पर चर्चा की। 300 से ज्यादा विद्वान जनता के बीच सुझाव ले रहे हैं। समर्थ पोर्टल के माध्यम से अब तक 6 लाख से अधिक सुझाव मिल चुके हैं। सीएम योगी ने बताया कि 2016 में यूपी की अर्थव्यवस्था 12 लाख करोड़ थी, जो इस वित्तीय वर्ष में 35 लाख करोड़ तक पहुंच जाएगी। प्रति व्यक्ति आय 45 हजार से बढ़कर 1 लाख 20 हजार रुपये हो गई है। उन्होंने कहा कि हमने 12 सेक्टरों में तेजी से काम करने का लक्ष्य रखा है। पर्यटन, निवेश, इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में सुधार दिख रहा है। हमने 52वां प्राइवेट विश्वविद्यालय स्थापित किया और हर जिले में मेडिकल कॉलेज देने की दिशा में काम कर रहे हैं। योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने हर जिले में एक माफिया दिया था, हम हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज दे रहे हैं।

हमने आधारशिला तैयार कर ली है, अब मजबूत इमारत बनाने का समय

मुख्यमंत्री ने गर्व के साथ कहा कि यूपी अब भारत का ग्रोथ इंजन बन चुका है। देश में जितना मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट बन रहा है, उसमें 55 फीसदी हिस्सा यूपी का है। उन्होंने कहा कि कृषि में हमारी क्षमता तीन गुना और बढ़ सकती है। हमने आधारशिला तैयार कर ली है, अब मजबूत इमारत बनाने का समय है। योगी ने जोर देकर कहा कि 2047 तक यूपी 6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा और यह नागरिकों की आशाओं और अकांक्षाओं को पूरा करने का वर्ष होगा। उन्होंने अंत में कहा कि विकसित यूपी हमारा मंत्र और संकल्प है। यह हमारी दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this