Home ताज़ा ख़बर Satpal Maharaj ने मालन नदी पर टूटे पुल का किया निरीक्षण
ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

Satpal Maharaj ने मालन नदी पर टूटे पुल का किया निरीक्षण

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बारिश के कारण बाढ़ और भू-कटाव की चपेट में आये मालन नदी पर टूटे हुए पुल का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Satpal Maharaj ने टूटे मालन नदी पुल का किया निरीक्षण | यूपी के मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी के घर पहुंकर उनके दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि

प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबन्धन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बारिश के कारण बाढ़ और भू-कटाव की चपेट में आये मालन नदी पर टूटे हुए पुल का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।


उन्होंने कहा कि मालन नदी पर डायवर्जन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। जिसे 4 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा।

कोटद्वार के मालन नदी पर बना पुल टूटा, 50 हजार की आबादी होगी इससे प्रभावित

सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि नदियों के चैनेलाइजेशन के लिए पूरी योजना बनाकर हाई कोर्ट जायेंगे ताकि इस प्रकार की चुनौतियों से निपटा जा सके। कहा कि प्रदेश में अतिवृष्टि से कई सेतुओं को क्षति पहुंची है।

लोनिवि मंत्री महाराज ने कहा कि उन्होने अधिकारियों को पूर्व में ही निर्देश दिये हैं कि सड़कों के अवरुद्ध होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्गो को खोला जाए। उन्होंने कहा कि बरसात बंद होने के पश्चात तत्काल प्रदेश की सभी सड़कों को ठीक करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

अपने कोटद्वार भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज बदरीनाथ रोड़ स्थित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी राज भूषण सिंह रावत के आवास पर भी पहुंचे। हाल ही में राज भूषण सिंह रावत के पिता का आकस्मिक निधन हुआ था। वह उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देने उनके घर भी गये।

भीमगौड़ा बैराज का गेट टूटने से किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं : सतपाल महाराज

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...

श्रीनगर के तरुली गांव में गुलदार का हमला, घास लेने जंगल गई 48 वर्षीय महिला की मौत

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक और दर्दनाक...

पाबौ में मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल बने राजेंद्र चमोली, सात तालाबों में कर रहे उत्पादन

जिले के पाबौ विकासखंड के बिडोली गांव निवासी राजेंद्र चमोली ने मछली...

कोटद्वार में SBI शाखा प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में लटका मिला शव

पौड़ी गढ़वाल के धुमाकोट में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा के...