सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा मेट्रो रेल के हाईस्पीड ट्रायल का शुभारम्भ किया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा मेट्रो रेल के हाईस्पीड ट्रायल का शुभारम्भ किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आगरा में आगरा मेट्रो रेल के हाईस्पीड ट्रायल का शुभारम्भ किया। उन्होंने आगरा मेट्रो के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आगरा के विकास के लिए नित नई परियोजनाएं आ रही, मेट्रो उनमें से एक है। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2020 में आगरा मेट्रो का शिलान्यास किया था। आगरा मेट्रो के 6 किलोमीटर का प्रायरिटी सेक्टर ताज पूर्वी गेट से मनकामेश्वर मन्दिर तक है। 6 किमी लम्बाई के इस कॉरिडोर में 6 स्टेशन हैं।

इसके कार्य को अगस्त, 2024 में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन अब इस प्रायरिटी सेक्टर पर फरवरी, 2024 तक मेट्रो रेल का परिचालन प्रारम्भ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा अपने सभी कार्यों को समयबद्ध ढंग से मानक की गुणवत्ता के साथ पूरा किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगरा मेट्रो के संचालन से पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बेहतरीन सुविधा आगरावासियों सहित आगरा आने वाले सभी पर्यटकों को सुलभ होगी। आगरा मेट्रो रेल के हाईस्पीड ट्रायल का आज शुभारम्भ हुआ है। अभी तक इसका 30 से 40 किलोमीटर प्रति घण्टे का ट्रायल रन चल रहा था। 60 से 80 किलोमीटर प्रति घण्टे का ट्रायल रन आज से प्रारम्भ हो रहा है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा में 29 किलोमीटर के मेट्रो के प्रथम फेज के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। आगरा मेट्रो के पहले एलीवेटेड 3 स्टेशन बनकर तैयार हो चुके हैं। डिपो में 8 मेट्रो रेल उपलब्ध हो चुकी हैं। इनका ट्रायल रन प्रारम्भ हो चुका है।

उत्तर प्रदेश 5 शहरों-लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो का सफलतापूर्वक संचालन करने वाला देश का अग्रणी राज्य है। कानपुर में मेट्रो का उद्घाटन प्रधानमंत्री द्वारा किया जा चुका है। कानपुर मेट्रो के अगले फेज के कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा पब्लिक ट्रांसपोर्ट की अत्याधुनिक सुविधाएं देशवासियों को प्रदान की जा रही हैं। एक ओर आगरा मेट्रो रेल सेवा से जुड़ने जा रहा है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली-मेरठ के बीच रैपिड रेल की सुविधा तेजी से विकसित की जा रही है। इस कार्य के पूर्ण होने के बाद इस दूरी को मात्र 40 मिनट में पूरी करने में मदद मिलेगी।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this