कल 25 सितंबर 2024 को सीसीआर, देहरादून द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि लक्खीबाग क्षेत्र में नाले में एक बच्ची बह गई है, जिसमें सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम एडिशनल उप निरीक्षक विजेंद्र कुड़ियाल के नेतृत्व में आवश्यक सामान के साथ रेस्क्यू करने के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

इसके बाद एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लक्खीबाग क्षेत्र मद्रासी कॉलोनी के नालों में गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। जिसमें उन्हें कल कोई सफलता नहीं मिली।
आज 26 सितंबर 2024 को एसडीआरएफ टीम पुनः घटनास्थल पर पहुंचकर सर्चिंग अभियान चलाया गया। बताया जाता है कि कड़ी सर्चिंग के दौरान उक्त बच्ची के शव को दूधली चौकी के पास सुस्वा नदी के किनारे से बरामद किया गया और उसे जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।


Leave a comment