Tuesday , 15 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ एसएचए ने पांच अस्पतालों को आयुष्मान योजना से हटाया
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

एसएचए ने पांच अस्पतालों को आयुष्मान योजना से हटाया

प्राधिकरण प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों में देहरादून के जीवन ज्योति क्लीनिक, मार्स हास्पिटल व श्री सिद्धी विनायक हेल्थ सेंटर को डिइंपैनल किया गया है। वहीं पिथोरागढ़ के बिष्ट हास्पिटल व उधम सिंह नगर के आई साइट सुपर स्पेशलिटी आई केयर सेंटर को आयुष्मान की सूचीबद्धता से बाहर किया गया है।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड ने आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध पांच अस्पतालों की सूचीबद्धता रद्द कर दी है। इनमें तीन अस्पताल जनपद देहरादून व एक-एक पिथोरागढ़ व यूएस नगर के अस्पताल शामिल हैं। हटाए गए अस्पतालों पर विगत छह माह से आयुष्मान योजना की गतिविधियों में निष्क्रियता के चलते यह कार्रवाई हुई है।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी आईएएस ने कहा कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध प्रत्येक अस्पताल को मानकों के अनुरूप अनिवार्यतः कार्य करना होगा।  निष्क्रिय अस्पतालों की सूचीबद्धता समाप्त करने के लिए मानक बनाए गए हैं उसी के अनुरूप कार्रवाई की गई है।

प्राधिकरण प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों में देहरादून के जीवन ज्योति क्लीनिक, मार्स हास्पिटल व श्री सिद्धी विनायक हेल्थ सेंटर को डिइंपैनल किया गया है। वहीं पिथोरागढ़ के बिष्ट हास्पिटल व उधम सिंह नगर के आई साइट सुपर स्पेशलिटी आई केयर सेंटर को आयुष्मान की सूचीबद्धता से बाहर किया गया है।

उक्त सभी गैर सूचीबद्ध हुए अस्पतालों में गत छह माह से आयुष्मान योजना की गतिविधियां शून्य रही हैं। ऐसी निष्क्रियता के कारण योजना संचालन के मानकों के अनुरूप इन अस्पतालों की सूचीबद्धता का कोई औचित्य नहीं रह जाता। प्राधिकरण ने पहले एक माह का नोटिस उक्त अस्पतालों को भेजा। लेकिन अस्पताल से कोई जबाब नहीं आया। नोटिस की एक माह की अवधि समाप्त होने पर प्राधिकरण ने उक्त अस्पतालों की सूचीबद्धता रद्द कर दी है।

सीईओ ने कहा कि आयुष्मान योजना का समुचित लाभ अंतिम छोर पर खड़े आम लाभार्थी तक पहुंचाना प्राधिकरण की प्राथमिकताओं में है। इसके लिए समय समय पर मॉनिटरिंग के साथ साथ सख्त निर्देश भी जारी किए जाते हैं। आम जन के जीवन से जुड़ी आयुष्मान योजना में किसी स्तर पर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles