उत्तराखंड में चीन सीमा पर अमरनाथ जैसी बर्फ से बनी शिवलिंग की आकृति मिली

उत्तराखंड में चीन सीमा पर अमरनाथ जैसी बर्फ से बनी शिवलिंग की आकृति मिली

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रैकिंग और साहसिक खेलों के लिए नए स्थल विकसित करने का निर्देश राज्य की 25वीं वर्षगांठ पर दिया था। इसके बाद राज्य की उन चोटियों पर एसडीआरएफ की टीम जा रही है, जहां अभी तक मानवीय गतिविधियां नहीं हुई हैं।

एसडीआरएफ के पर्वतारोहण अभियान के दौरान उत्तरकाशी के नेलांग घाटी क्षेत्र में मिली आकृति
शिवंलिंग की आकृति मिलने पर लोगों में मची हलचल

देहरादून। उत्तराखंड में चीन सीमा पर अमरनाथ जैसी बर्फ से बनी शिवलिंग की आकृति मिली है। उत्तरकाशी के नेलांग घाटी क्षेत्र में पर्वतारोहण अभियान के दौरान स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स ( एसडीआरएफ) के एक दल ने इसे खोजा है। शिवलिंग के पास नदी जैसी आकृति भी एसडीाआरएफ दल को मिली है। एसडीआरएफ ने इसकी रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजी है। सरकार ने इसे लेकर गंभीरता दिखाई तो उत्तराखंड में भी अमरनाथ जैसी आध्यात्मिक यात्रा शुरू की जा सकती है। उत्तराखंड में ट्रैकिंग की नई संभावनाएं तलाशने के लिए अप्रैल में एसडीआरएफ का एक 20 सदस्यीय दल नेलांग घाटी की दुर्गम चोटियों को फतह करने के लिए गया था।
एसडीआरएफ दल ने नेलांग में नीला पानी क्षेत्र में 6,054 मीटर की एक ऐसी अनाम चोटी को फतह किया, जहां अब तक कोई पर्वतारोहण दल नहीं पहुंचा। इस चोटी पर करीब 4300 मीटर की ऊंचाई पर बर्फ से बनी शिवलिंग की आकृति दिखाई दी।
अमरनाथ में शिवलिंग करीब 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। वहीं नीलापानी में जिस पर्वत पर यह आकृति मिली उसकी ऊंचाई 6,054 मीटर है। शिवलिंग की आकृति करीब 4,300 मीटर की ऊंचाई पर है।
गंगोत्री से 10 किलोमीटर पहले लंका पुल के पास से नेलांग वैली के लिए सड़क मार्ग है। यहां तक पहुंचाने के लिए स्थानीय प्रशासन की अनुमति लेनी पड़ती है। नेलांग से नीला पानी तक किसी वहां से पहुंचने के बाद यह दुर्गम ट्रैक शुरू होता है।
इस मार्ग की शुरुआत ही बर्फीले रास्ते से होती है करीब 4.30 किलोमीटर की बर्फ के बीच खड़ी ट्रैकिंग के बाद शिवलिंग जैसी आकृति वाले स्थान पर पहुंचा जा सकता है। लॉन्ग वाली में भी पर्वती कुंड स्थित है।

नीलापानी 66 मे मिली शिवलिंग की प्रति आकृति
देहरादून। कमांडेट एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी ने बताया कि नीलापानी 66 में अमरनाथ शिवलिंग और नंदी जैसी बर्फ की आकृति खोजी है। जिस पर्वत चोटी पर यह आकृति मिली, अब तक वहां ट्रैकिंग गतिविधियां नहीं हुई हैं।” इसकों लेकर एसडीआरएफ ने शासन को अपनी रिपोर्ट भेज दी है आगे का निर्णय शासन का लेना है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this