Home उत्तराखंड न्यूज़ पीएम मोदी के जन्मदिन पर श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में की गई विशेष पूजा अर्चना
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेश-विदेश

पीएम मोदी के जन्मदिन पर श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में की गई विशेष पूजा अर्चना

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ धाम में विशेष पूजा अर्चना आयोजित की गई।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 74वां जन्मदिन हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर भाजपा समेत अनेक राजनीतिक दलों के नेताओं और अन्य जानीमानी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी के जन्मदिन के साथ एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन भी पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा बद्रीनाथ व केदारनाथ सहित अधीनस्थ मंदिरों श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ, श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी सिद्धपीठ कालीमठ में विशेष पूजा-अर्चना तथा हवन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के दीर्घायु तथा देश की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि बद्रीनाथ में रावल, आचार्य व वेदपाठियों के द्वारा प्रधानमंत्री के नाम गोत्र से श्री बद्रीनाथ धाम में महाभिषेक पूजा तथा केदारनाथ धाम में रूद्राभिषेक तथा षोडशोपचार पूजा संपन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्यगण तथा अधिकारी एवं कर्मचारी पूजा में शामिल हुए।

श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ, श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ, तृतीय केदार तुंगनाथ, विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी सहित सिद्धपीठ कालीमठ में भी पूजा अर्चना तथा हवन भी संपन्न हुआ।

अजेंद्र अजय ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भी बद्री- केदार समेत सभी मंदिरों में विशेष पूजा आयोजित कर उनके सुदीर्घ जीवन और देश की कुशलता की कामना की गयी। इससे पहले 16 सितंबर को श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिन पर विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने बुधवार, 21 अक्टूबर को...