Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ प्रवासियों को छोड़ने देहरादून से बिहार जाने वाली हैं ये 4 ट्रेनें
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

प्रवासियों को छोड़ने देहरादून से बिहार जाने वाली हैं ये 4 ट्रेनें

देश के अलग-अलग राज्यों में फंसे लोगों को एक तरफ उत्तराखंड लाया जा रहा है तो साथ ही यहां फंसे दूसरे राज्यों के लोगों को भी पहुंचाने के इंतजाम हो रहे हैं। देहरादून और आसपास के इलाकों में फंसे बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अगर वे घर जाना चाहते हैं तो ट्रेनों का टाइम टेबल आ गया है। आप जल्द ही औपचारिकताएं पूरी कर ट्रेन पर सवार हो सकते हैं।

17 मई को जिला मजिस्ट्रेट देहरादून के कार्यालय से जारी एक बयान में बताया गया है कि देहरादून से बिहार राज्य के संबंधित रेलवे स्टेशनों तक 19 और 20 मई को हर रोज 2-2 ट्रेनें रवाना होंगी। चारों ट्रेनें देहरादून से छूटेंगी। इस बाबत मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद से ट्रेनों को समय पर भेजने का अनुरोध किया गया है।

पढ़ें- हंस फाउंडेशन ने कोरोना से जंग को दान किए 4 करोड़ रुपये

आपको बता दें कि पहले दिन यानी 19 मई को कटिहार से होकर अररिया तक जाने वाली ट्रेन दोपहर 1 बजे रवाना होगी। उसी दिन शाम को बक्सर, दानापुर के रास्ते खगड़िया तक जाने वाली ट्रेन शाम में 7 बजे छूटेगी। अगले दिन यानी 20 मई को भी पहली ट्रेन दोपहर 1 बजे बेतिया के लिए चलेगी और शाम में 7 बजे किशनगंज के लिए चलेगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...