उत्तराखंड सचिवालय में वाइब्रेंट विलेज योजना पर राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक सम्पन्न

उत्तराखंड सचिवालय में वाइब्रेंट विलेज योजना पर राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक सम्पन्न

उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में वाइब्रेंट विलेज योजना से संबंधित राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्धता से पूर्ण किया जाए।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालयों के साथ लगातार संवाद बनाए रखते हुए योजनाओं की प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मल्टी-डिपार्टमेंटल योजनाओं के क्रियान्वयन में समन्वय बेहद आवश्यक है और सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

उन्होंने जिलों को भी निर्देशित किया कि योजनाओं के चयन में गंभीरता से विचार करें और विशेष रूप से वाइब्रेंट विलेज की अवधारणा के अनुरूप ऐसी योजनाएं तैयार की जाएं, जो सीमा क्षेत्र में विकास और आत्मनिर्भरता के उद्देश्यों की पूर्ति करें।

मुख्य सचिव ने वाइब्रेंट विलेज क्षेत्र में सिविल और आर्मी के बीच सामंजस्य स्थापित करने हेतु शीघ्र ही कार्यशाला (वर्कशॉप) आयोजित करने की बात कही। इस कार्यशाला में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, आईटीबीपी, भारतीय सेना और भारत सरकार के प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

सचिव राधिका झा ने बैठक में जानकारी दी कि वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत गृह मंत्रालय को कुल 524 प्रोजेक्ट भेजे गए, जिनमें से 181 प्रोजेक्ट को स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इनमें से 115 प्रोजेक्ट वाइब्रेंट विलेज से संबंधित हैं जबकि 66 प्रोजेक्ट को कन्वर्जेंस मोड के माध्यम से फंडिंग दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिन 93 कार्यों के लिए धनराशि जारी हो चुकी है, उनमें:

  • चमोली जनपद के 18 में से 14 प्रोजेक्ट में कार्य प्रारंभ हो चुका है,
  • पिथौरागढ़ के 62 कार्यों में से 38 कार्य आरंभ हो चुके हैं और शेष 24 के लिए निविदा प्रक्रिया प्रगति पर है,
  • उत्तरकाशी के 13 कार्यों में से उरेडा के 8 कार्यों का 80% कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि 5 कार्य वन विभाग के हैं जिनमें 60% कार्य पूर्ण हुआ है।

बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, चंद्रेश कुमार यादव, धीराज सिंह गर्ब्याल, आईजी आईटीबीपी संजय गुंज्याल, आईजी निलेश आनन्द भरणे, आईजी करन सिंह नगन्याल, अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल, अनुराधा पाल और उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this