Home उत्तराखंड न्यूज़ एलयूसीसी घोटाले के दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई, गृह मंत्री ने दिया आश्वासन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेश-विदेशसरोकार

एलयूसीसी घोटाले के दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई, गृह मंत्री ने दिया आश्वासन

उत्तराखंड में एलयूसीसी घोटाला मामले में हजारों गरीबों की मेहनत की गाढ़ी कमाई को धोखा देकर हड़पने वाले प्रोमोटर्स पर सख्त कार्रवाई के लिए आज उत्तराखंड के लोकसभा के सांसदों ने दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

इस प्रतिनिधिमंडल में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल सांसद अजय भट्ट और टिहरी सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह शामिल थे। इन सभी जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में गृह मंत्री से मांग की कि इस गंभीर घोटाले में शामिल सभी दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जाए और गरीब जनता को जल्द से जल्द उनकी जमापूंजी वापस दिलाई जाए।

प्रोमोटर्स पर इंटरपोल के जरिए हो कार्रवाई

प्रतिनिधिमंडल ने गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया कि इस घोटाले के मुख्य आरोपियों को, जो फिलहाल फरार हैं, उन्हें इंटरपोल की मदद से विदेशों से वापस लाया जाए, ताकि वे भारतीय न्याय व्यवस्था के तहत कठोर सजा पा सकें। यह न केवल पीड़ितों को न्याय दिलाने में सहायक होगा, बल्कि भविष्य में ऐसे किसी भी वित्तीय अपराध की पुनरावृत्ति को भी रोकेगा।

प्रतिनिधियों ने कहा कि यह घोटाला सिर्फ आर्थिक नहीं बल्कि नैतिक विश्वासघात भी है, जिसमें पहाड़ के साधारण लोगों की वर्षों की जमा-पूंजी को योजनाबद्ध तरीके से लूटा गया।

गृह मंत्री ने दिया कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि एलयूसीसी घोटाले में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है, और संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए जाएंगे कि वे इस घोटाले की तह तक जाकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाएं।

अमित शाह ने यह भी कहा कि सहकारिता प्रणाली पर जनसामान्य का विश्वास बना रहे, इसके लिए जरूरी है कि ऐसे मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जाए, जिससे जनता को यह भरोसा मिले कि कानून उनके साथ है और धोखेबाजों के लिए भारत में कोई जगह नहीं।

राज्य में खोली थीं 35 शाखाएं

यूएलसीसी ने उत्तराखंड में 35 शाखाएं खोली थीं। जिसमें लोगों को कम समय में अधिक मुनाफे का लालच देकर पैसा जमा कराया गया। कुछ लोगों की निवेश की गई राशि परिपक्व होने के बावजूद उन्हें पैसा नहीं लौटाया गया।

यूएलसीसी घोटाले में राज्य के दूरस्थ पहाड़ी गांवों से लेकर देश के अन्य राज्यों के हजारों लोगों के साथ ठगी की गई थी। इस मामले में लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग में कई मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड रोडवेज हड़ताल: वार्ता विफल, शुक्रवार से प्रदेशभर में बसों का चक्का जाम

उत्तराखंड में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़...

घने देवदार के जंगलों के बीच विराजमान भगवान जगन्नाथ जी!

उत्तरकाशी की शांत वादियों में देवदार के ऊँचे वृक्षों के बीच स्थित...

भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र: सियासी घमासान के बीच जन मुद्दे रहे पीछे, आठ घंटे चार मिनट चली कार्यवाही

उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र में...