Home उत्तर प्रदेश सीएम योगी से टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की मुलाकात, कई विषयों पर हुआ मंथन
उत्तर प्रदेशदेश-विदेश

सीएम योगी से टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की मुलाकात, कई विषयों पर हुआ मंथन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने शिष्टाचार भेंट की। यह बैठक राज्य के औद्योगिक विकास, निवेश संवर्धन और भविष्य की रणनीतियों पर केंद्रित थी, जिसमें प्रदेश को देश-विदेश के निवेशकों के लिए एक आदर्श गंतव्य बनाने के विषय में गहन विचार-विमर्श हुआ।

इस बैठक में विशेष रूप से अयोध्या में प्रस्तावित ‘टेम्पल आर्किटेक्चर म्यूज़ियम’ परियोजना की प्रगति पर चर्चा हुई, जो न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का कार्य करेगी, बल्कि राज्य के पर्यटन क्षेत्र को भी एक नई ऊंचाई देगी। इसके अतिरिक्त, जेवर एयरपोर्ट परियोजना की समीक्षा की गई, जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आर्थिक और वाणिज्यिक विकास में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली है। एयर इंडिया की संभावित एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉलिंग) सुविधा की स्थापना को लेकर भी विस्तृत वार्ता हुई, जिससे प्रदेश में विमानन सेवा क्षेत्र के विकास को मजबूती मिलेगी और हजारों रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टाटा समूह की प्रदेश में व्यापक निवेश गतिविधियों की प्रशंसा की और निवेशकों के लिए बेहतर औद्योगिक माहौल, निरंतर सुधार और सुगम प्रशासन सुनिश्चित करने के अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया। उन्होंने टाटा संस से कहा कि वे राज्य में अपने निवेश को और भी विस्तार दें तथा विशेष रूप से लखनऊ में एक ग्लोबल कैप्टिव सेंटर की स्थापना करें। इस कदम से प्रदेश में उच्च तकनीकी और कौशल आधारित रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, जिससे युवाओं का कौशल विकास होगा और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।

एन. चंद्रशेखरन ने उत्तर प्रदेश सरकार के उद्योग-हितैषी नीतिगत फैसलों, बुनियादी ढांचे के विकास, और निवेश के लिए तेजी से बनने वाली सकारात्मक पारिस्थितिकी तंत्र की प्रशंसा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि टाटा समूह राज्य सरकार के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश को निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए सक्रिय रूप से सहयोग करेगा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि टाटा संस की आगामी परियोजनाओं में प्रदेश की प्रमुख भूमिका सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री और टाटा संस के बीच इस साझेदारी से न केवल स्थानीय उद्योगों को बल मिलेगा, बल्कि व्यापक स्तर पर रोजगार सृजन और सामाजिक-आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नई पहचान मिलने...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...