Home उत्तराखंड न्यूज़ द्रोपदी का डांडा-2 में हुए हिमस्खलन में 27 लोगों के शव मिले, दो लोगों की खोज जारी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

द्रोपदी का डांडा-2 में हुए हिमस्खलन में 27 लोगों के शव मिले, दो लोगों की खोज जारी

उत्तरकाशी जनपद के डोकरानी बामक हिमनद में संचालित एडवान्स पर्वतारोहण कोर्स के 29 प्रतिभागी द्रौपदी का डांडा-2 के आरोहण के समय हिमस्खलन की चपेट में फंस गये थे। जिनमें से 27 के शव बरामद हो गये हैं अभी भी दो लोगों के शवों की खोजबीन की जा रही है।

4 अक्टूबर, 2022 को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी द्वारा उत्तरकाशी जनपद के डोकरानी बामक हिमनद में संचालित एडवान्स पर्वतारोहण कोर्स के 29 प्रतिभागी द्रौपदी का डांडा-2 (5670 मी) के आरोहण के समय हिमस्खलन की चपेट में आ जाने के कारण समुद्र तल से लगभग 5200 मीटर ऊपर हिमनद में स्थित दरारों में फंस गये थे।

घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय वायु सेना, थल सेना व भारत तिब्बत सीमा पुलिस के साथ ही जम्मू कश्मीर स्थित सेना के वारफेयर स्कूल (HAWS) का सहयोग लिया गया तथा राज्य आपदा प्रतिवादन बल के खोज एवं बचाव दल को प्रभावित क्षेत्र में भेजा गया।

आज 9 अक्टूबर, 2022 को बचाव दलों के द्वारा क्षेत्र में खोज एवं बचाव कार्य किया गया तथा 10 व्यक्तियों के शवों को उत्तरकाशी भेजा गया जहां उनकी पहचान निम्नवत् की गयी हैः-

1. अतानु धर (प्रशिक्षु), पुत्र शंशांक धर, निवासी-319/320 स्ट्रीट न. 06, फेज-1 अपोजिट लावण्या हास्पिटल मैदान, गांधी रोड, छत्तरपुर, न्यू दिल्ली।
2. विक्रम एम (प्रशिक्षु), पुत्र रमन, निवासी- 108 ए आफ पी.वी.एस. स्कूल, ओ.पी.एच. रोड नई एक्सटेंशन, कदूगोड़ी, बंगलोर, कर्नाटक।
3. नरेन्द्र सिंह (प्रशिक्षु), पुत्र अकबीर सिंह , निवासी- पौड़ी, उत्तराखंड।
4. गोहिल अर्जुन सिंह (प्रशिक्षु), पुत्र गोहिल भूपेन्द्र सिंह, निवासी-स्वीम, माउंटआबू।
5. सतीश रावत (प्रशिक्षु), पुत्र शूरवीर सिंह रावत, निवासी- ऋषिकेश रोड, चम्बा टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड।
6. अंशुल कैन्थला (प्रशिक्षु), पुत्र इन्दर कैन्थला, निवासी- शेरकोट, पो0- हलनिधार, कुमारसेन, शिमला, हिमाचल प्रदेश।
7. रक्षित के (प्रशिक्षु), पुत्र कुमार जेएच, निवासी- 46जी क्रास मुनेश्वर ब्लॉक, बैंगलोर।
8. कपिल पंवार (प्रशिक्षु), पुत्र जगमोहन सिंह, निवा- हटनाली, बनगांव, उत्तराखंड।
9. लांसनायक शुभम सिंह (प्रशिक्षु), पुत्र देवी प्रसाद, कमांडिग आफिसर, 6 पैरा (एसएफ) 56 ए.पी.ओ. उत्तर प्रदेश।
10. अमित कुमार शॉ (प्रशिक्षु), पुत्र अर्जुन शॉ, ई-6 147, बेलदंगा रोड, मुचिपर नियर बेलदंगा स्कूल, कोलकत्ता, पश्चिम बंगाल।

उपरोक्त व्यक्तियों में से 6 के शवों को अंतिम संस्कार हेतु उनके परिजनों को सौंपा जा चुका है। अन्य 4 व्यक्तियों के शवों को embalming हेतु सड़क मार्ग से देहरादून लाया जा रहा है जहं से पश्चिम बंगाल, कर्नाटक व गुजरात निवासी व्यक्तियों के शवों को वायु मार्ग से भेजा जायेगा।

आज दोपहर बाद मौसम खराब होने के कारण हैलीकाप्टर प्रचालन बाधित हो गया था जिसके कारण बरामद किये गये अन्य 6 व्यक्तियों के शवों को अग्रिम कैम्प से बेस कैम्प तथा वहां से जनपद मुख्यालय नहीं लाया जा सका। यद्यपि प्रभावित क्षेत्र में लापता 2 व्यक्तियों को खोजने हेतु बचाव कार्य किया जा रहा है।

वर्तमान तक उक्त घटना में प्रभावित व्यक्तियों का विवरण निम्नवत् हैः-
1. कुल व्यक्ति – 61
2. सुरक्षित व्यक्ति – 32
3. मृत व्यक्ति – 27
4. लापता व्यक्ति – 02
5. मृतक व्यक्ति जिनकी पहचान की गयी – 21

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...