चारधाम यात्रा शुरू होने में अब कुछ ही समय बचा हुआ है, केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई 2022 को प्रातः 6.25 मिनट पर श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए जाएंगे। इससे पूर्व 1 मई को ऊखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर में शाम कालीन आरती के पश्चात पूर्व परंपरा के अनुसार श्री भैरवनाथ की पूजा की जाएगी।
श्री केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भगवान केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली पहुंचने के बाद ओंकारेश्वर मंदिर में सायं कालीन आरती व श्री भैरवनाथ पूजा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 2 मई को उत्सव डोली प्रातः प्रस्थान करते हुए रात्रि विश्राम हेतु विश्वनाथ मंदिर पहंुचेगी। श्री केदारनाथ की उत्सव डोली अगले दिन (3 मई को) विश्वनाथ मंदिर के प्रस्थान कर रात्रि के लिए फाटा, जबकि 4 मई को फाटा से रात्रि विश्राम के लिए गौरीमाई मंदिर गौरीकुंड पहुंचेगी। 5 मई को श्री केदारनाथ जी की उत्सव डोली रात्रि विश्राम के लिए धाम पहुंचेगी जहां अगले दिन 6 मई को प्रातः 6.25 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ही श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए जाएंगे।
केदारनाथ धाम के ग्रीष्मकालीन कपाट 6 मई को खुलने जा रहे है इस बार केदारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर भारी उत्साह दिख रहा है। केदारनाथ धाम के लिए संचालित होने वाली हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है दो दिन के भीतर ही यहां आने के लिए लगभग 3500 टिकटों की बुकिंग हो चुकी है।
पिछले दो सालों से कोरोना के कारण यहां आने वाले अभी केवल 6 मई से 20 मई तक केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु ही अपनी टिकट बुक करा सकते हैं श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम थी इस बार कोरोना के हालात में सुधार के कारण श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर भारी उत्साह दिख रहा है। इस साल चारधाम यात्रा को बड़े स्तर पर संचालित करने के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की ओर से तैयारियां की गई हैं। हेली सेवाओं के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) को सौंपी गई है।


Leave a comment