भाजपा की आंधी में उड़ जाएंगे दगाबाज और दंगाबाज – सीएम योगी

भाजपा की आंधी में उड़ जाएंगे दगाबाज और दंगाबाज – सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान महावीर की तपोस्थली से सपा और स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ परोक्ष रूप से जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की आंधी चल रही है जो चुनाव के छठे और सातवें चरण में सुनामी में बदल जाएगी। इस सुनामी में दगाबाज और दंगाबाज दोनों उड़कर गायब हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि दस मार्च के बाद हमारी सरकार 60 साल की हर माता बहन को रोडवेज की बस में फ्री यात्रा की सुविधा देगी। हर उज्जवला योजना के लाभार्थी परिवार को होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान महावीर की तपोस्थली से सपा और स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ परोक्ष रूप से जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की आंधी चल रही है जो चुनाव के छठे और सातवें चरण में सुनामी में बदल जाएगी। इस सुनामी में दगाबाज और दंगाबाज दोनों उड़कर गायब हो जाएंगे और भाजपा 300 पार के लक्ष्य को पूरा कर प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी।

मुख्यमंत्री फाजिलनगर में भाजपा प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जनता से सीधा संवाद करते मुख्यमंत्री ने पूछा कि पांच साल में फाजिलनगर, कुशीनगर, गोरखपुर मंडल या पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोई दंगा तो नहीं हुआ? दंगावाले कहां कहां चले गये? क्या दंगावादी पार्टी आनी चाहिए? आज दगाबाज, दंगाबाजों से कैसे मिल रहे हैं। इनको जवाब देने के लिए तैयार रहिए। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले दुर्गा विसर्जन पर बवाल और छोटी छोटी बातों पर अराजकता फैलती थी। जन्माष्टमी का ढोल नहीं निकल पाता था। लेकिन पांच साल में तो कोई दुस्साहस नहीं कर पाया।

यही भाजपा का दंगामुक्त और भयमुक्त का वायदा था जिसे हमने पूरा किया। मुसहर जाति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा और बसपा सरकार में मुसहर की भूख से मौत होती थी, तब मैं सांसद था और भाजपा और हिन्दू युवा वाहिनी के साथ आकर प्रत्येक परिवार का हालचाल लेते थे, उनकी सहायता करते थे और आंदोलन करते थे। आज किसी मुसहर की मौत नहीं होती है। हमने हर मुसहर को घर और परिवार को जमीन का पट्टा दिया है। विद्युत आपूर्ति की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा सपा-बसपा सरकार में पहले बिजली आती नहीं थी। बसपा इसमें और माहिर थी। अब बिजली जाती नहीं है यही फर्क है। पहले बिजली भी जाति और मजहब में बंटी थी। ईद और मोहर्रम पर आती थी लेकिन होली और दिवाली पर गायब रहती थी।

हमारी सरकार बिना भेदभाव के सबको पर्याप्त और निर्बाध बिजली दे रही है। गरीब को मकान और सबको बिना किसी भेदभाव के डबल राशन दे रहे हैं। कोरोना कालखंड में सबको फ्री वैक्सीन, फ्री जांच और फ्री इलाज की सुविधा दे रहे हैं। फिर भी दगाबाज कह रहे हैं कि सरकार भेदभाव कर रही है। इससे लगता है कि दगाबाजों को दंगाबाज प्यारे थे। सरकार ने जब दंगाबाजों के खिलाफ सख्ती की तो इनकी भी चूलें हिलने लगी कि कहीं भ्रष्ट कारनामे सामने न आ जाएं। इसलिए इनको लगा कि हम लोग भी अपना रास्ता तय कर लें।

इंसेफेलाइटिस और कोरोना को समाप्त किया

पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगभग पांच दशकों तक नौनिहालों के जीवन के लिए काल बने इंसेफेलाइटिस की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने कोरोना और इंसेफेलाइटिस दोनों को समाप्त कर दिया है। कुशीनगर की कनेक्टिविटी अब और अच्छी हो गयी है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने से अब कोई भी मुंबई और इंग्लैंड पहुंच सकता है। अब चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सकता है। उन्होंने जनता से पूछा कि यह कार्य क्या दंगावादी करते?

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जिले में विकास और बुलडोजर की आवाज सुनायी दे रही है। हर जिलों में 2-4 बुलडोजर मरम्मत के लिए भेजे गये हैं। इनको रिपेयर किया जा रहा है। 10 मार्च के बाद इनका उपयोग होगा। सीएम योगी ने कहा कि भाजपा की पूरे प्रदेश में आंधी देख बहुत से लोगों ने विदेश भागने का टिकट बुक करा लिये हैं, तो बेचारे छुट भइया नेपाल भागने की फिराक में हैं। इसलिए हमने नेपाल बार्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

साठ साल की महिलाओं को रोडवेज में फ्री यात्रा

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दस मार्च के बाद हमारी सरकार 60 साल की हर माता बहन को रोडवेज की बस में फ्री यात्रा की सुविधा देगी। हर उज्जवला योजना के लाभार्थी परिवार को होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देंगे। कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी को उसकी शिक्षा के लिए 15 हजार की जगह 25 हजार, वृद्धजनों, विकलांग और विधवा को 12 हजार बढ़ाकर 18 हजार रुपये सालाना पेंशन और गरीब बेटी की शादी के लिए मिल रहे 51 हजार को बढ़ाकर एक लाख रुपये देने का निर्णय लिया है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this