Home अतुल्य उत्तराखंड शिक्षा विभाग में बंपर प्रमोशन…43 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़एक्सक्लूसिवदेहरादून

शिक्षा विभाग में बंपर प्रमोशन…43 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने जारी आदेश में कहा कि विभागीय चयन समिति की सिफारिश पर इनकी पदोन्नति की गई है।

 

शिक्षा विभाग में 43 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों के पद पर पदोन्नति की गई है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय हुई काउंसिलिंग के बाद इनकी विभाग के विभिन्न कार्यालयों में तैनाती की गई है।

प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने जारी आदेश में कहा कि विभागीय चयन समिति की सिफारिश पर इनकी पदोन्नति की गई है। पदोन्नति के बाद इनकी विभिन्न कार्यालयों में तबादला एक्ट एवं शासनादेश में दी गई व्यवस्था के अनुसार काउंसलिंग के माध्यम से तैनाती की गई। आदेश में यह भी कहा गया है कि इनकी पदोन्नति अस्थाई है। जो बिना पूर्व सूचना के किसी भी समय रद्द की जा सकती है। पदोन्नति छोड़ने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नियमावली के अनुसार कार्रवाई होगी। आदेश में कहा गया है कि तय समय में कार्यभार ग्रहण न करने पर पदोन्नति खुद ही रद्द मानी जाएगी।

शिक्षा विभाग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर सुनील कुमार, राकेश मोहन सकलानी, प्रमोद काण्डपाल, हरीश चंद्र रमोला, पुष्पा उप्रेती, महादेव मैठाणी, ज्योति कुमार पांडे, इंद्रा डिमरी, गणेश सिंह गड़िया, जगदंबा शाह, सुनीता उनियाल सहित 43 लोगों को पदोन्नति मिली है।

इन अधिकारियों के कार्यालयों में मिली तैनाती शिक्षा विभाग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत अधिकारियों को देहरादून के डोईवाला, कालसी और रायपुर, हरिद्वार के नारसन, चमोली के कर्णप्रयाग, नंदानगर, पोखरी, ज्योर्तिमठ, पौड़ी के बीरोंखाल, कोट, टिहरी के देवप्रयाग, रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि, उखीमठ, अल्मोड़ा के भैसियाछाना, हवालबाग, ताड़ीखेत, द्वाराहाट, धौलादेवी, चौखुटिया, ऊधमसिंह नगर के खटीमा, नैनीताल के बेतालघाट, ओखलकाण्डा, कोटाबाग, भीमताल, हल्द्वानी, रामनगर, पिथौरागढ़ के विण, धारचूला, बेरीनाग, मुनस्यारी में तैनाती दी गई है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...