Friday , 4 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड उत्तराखण्ड के चमोली में घर में लगी भीषण आग में झुलसकर दादी पोते की दर्दनाक मौत
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़चमोली

उत्तराखण्ड के चमोली में घर में लगी भीषण आग में झुलसकर दादी पोते की दर्दनाक मौत

चमोली के देर रात थाना थराली के ग्वालदम पाटला तोक में एक घर में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड की चपेट में आने से दादी और पोते की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि समय रहते परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर आ गए। जिससे वे सुरक्षित है। आसपास के लोगों ने आग पर किसी तरह से काबू पाया। घर में आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताया जा रहा है।

मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने शवों का पंचायतनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। मौके पर प्रशासन की टीम और विद्युत विभाग के अधिकारियों से घटना की जांच की गयी। घर में आग लगने की वजह शॉट सर्किट बताया जा रहा है।

घटनाक्रम के अनुसार बीती देर रात करीब साढ़े 3 बजे सूचना मिली कि रात एक बजे के करीब ग्वालदम के पास करूंड़पानी गांव में एक घर में आग लग गई हैं। जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया।

घटना में हरमा देवी (उम्र 80) दादी और अंकित (उम्र 10) साल पोते की मौत हो गई। घटना के वक्त घर में कुल पांच सदस्य थे। मृतका अपने पोते के साथ कमरे में सोई थी। जिसमें आग लगने की घटना हुई। आग फैलने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों का दम घुटने लगा तो वह कमरे से बाहर की तरफ भागे, जिससे अन्य तीन सदस्यों की जान बच गई। लेकिन दादी और पोते की मौके पर मौत हो गई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...