उत्तर प्रदेश धर्म प्रदेश है और यहां राष्ट्र धर्म की विजय निश्चित हैः योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश धर्म प्रदेश है और यहां राष्ट्र धर्म की विजय निश्चित हैः योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में हेलीकॉप्टर से राममंदिर निर्माण का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए राममंदिर का मुद्दा बहुत महत्वपूर्ण रहा है। मेरे पूज्य गुरुदेव जी राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे हैं। मेरे जैसा गौरवशाली कौन होगा, जिसे ये देखने का मौका मिला कि 500 वर्षों की राम मंदिर की तपस्या पूरी हो रही है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अंतिम चरणों में पहुंच गया है। इन चरणों में भाजपा के पक्ष में वोटरों को लाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। जहां अयोध्या में रोड शो के जरिये मुख्यमंत्री योगी ने रामराज्य के नाम पर वोट मांगे, वहीं चित्रकूट में विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश धर्म प्रदेश है और धर्म प्रदेश में राष्ट्रधर्म की विजय निश्चित है।

योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में हेलीकॉप्टर से राममंदिर निर्माण का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि मेरे लिए राममंदिर का मुद्दा बहुत महत्वपूर्ण रहा है। मेरे पूज्य गुरुदेव जी राम मंदिर आंदोलन से जुड़े रहे हैं। मेरे जैसा गौरवशाली कौन होगा, जिसे ये देखने का मौका मिला कि 500 वर्षों की राम मंदिर की तपस्या पूरी हो रही है। राम मंदिर हमारे लिए आस्था का मुद्दा है। हमने जो कहा करके दिखाया, जो राम भक्तों पर गोली चलाते थे। उनके चेहरों को लोगों को पहचानना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा पहले चरण से ही बढ़त बनाए हुए है। ये लड़ाई 80 बनाम 20 की है। 80 फीसदी सीटें भाजपा जीतेगी, शेष 20 फीसदी सीटों के लिए दूसरे लोगों के बीच लड़ाई है। 11 मार्च को अखिलेश यादव समेत विपक्ष के बहुत से नेता है, जिन्होंने विदेश का टिकट करा रखा है। अखिलेश को चिंता है कि 10 मार्च को उनका क्या होगा? मैं तो गोरखपुर जाता ही रहता हूं। मैं वहां से चुनाव लड़ रहा हूं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास आतंकवाद से जुड़ा है। उनकी सरकार ने आतंकवादियों पर दर्ज मुकदमें वापस लेने का काम किया था। अहमदाबाद दंगे में शामिल लोगों के समाजवादियों से जो संबंध है उस पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए।

हिल-मेल को सोशल मीडिया पर भी करें फॉलो –

फेसबुक – @hillmailIndia   ट्विटर – @hillmailIndia   यूट्यूब – @hillmailTV

सीएम योगी की सुल्तानपुर की रैली में कई बुलडोजर सजाकर खड़े किए गए थे। इस पर योगी ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ हमारी कार्रवाई जारी रहेगी। अपराध राज्य के विकास में बाधक है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाई-बहन उत्तर प्रदेश में आएंगे तो मंदिर जाएंगे और यूपी से बाहर जाएंगे तो यहां के लोगों को कोसेंगे। देश से बाहर जाएंगे तो देशवासियों को कोसेंगे। 2019 में भी विपक्ष ने गठबंधन बनाया था। कांग्रेस के लिए यूपी में कोई जगह नहीं है। राज्य के लोग डबल इंजन की सरकार के साथ हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा, जो लोग पहले अपनी जेब में तमंचा लेकर रामभक्तों पर गोली चलाते थे, अब वे भी बजरंग बली की गदा लेकर घूम रहे हैं। वे इस चुनाव में बुरी तरह परास्त होंगे तो अगली बार रामभक्तों के साथ कारसेवा करने के लिए अयोध्या में दिखाई देंगे।

Image

चित्रकूट में आयोजित रैली में उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम की चरण राज से पावन हुए जनपद चित्रकूट में डबल इंजन भाजपा सरकार आधुनिक एयरपोर्ट का निर्माण सुनिश्चित कर रही है। बेहतर हवाई कनेक्टिविटी व पर्यटन को बढ़ावा देने वाली यह परियोजना ‘नए उत्तर प्रदेश के नए चित्रकूट’ को विकास में और अधिक सुदृढ़ कर रही है। चित्रकूट में डिफेंस कॉरिडोर की सौगात सरकार की प्रगतिवादी सोच की एक झांकी है।

योगी आदित्यानाथ ने कहा कि एक्सप्रेस-वे मात्र सड़क नहीं हैं, बल्कि प्रदेश की मजबूत अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। जनपद चित्रकूट से आरंभ हो रहा ‘बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे’ डबल इंजन की भाजपा सरकार की विकासवादी सोच का विस्तार है। यह एक्सप्रेस-वे प्रदेश के आर्थिक उन्नयन का मजबूत स्तंभ है। यूक्रेन में फंसे राज्य के नागरिकों के मुद्दे पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इसे लेकर अपर सचिव राजस्व को नोडल अधिकारी बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मामले में खुद पहल की है। हमारा राहत विभाग इस कार्य में जुटा हुआ है। टोल फ्री नंबर भी जारी किए जा रहे हैं।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this