Home अतुल्य उत्तराखंड उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं एग्जाम की डेटशीट जारी
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरसरोकार

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं एग्जाम की डेटशीट जारी

Uttarakhand Board 10th 12th exam datesheet released
Uttarakhand Board 10th 12th exam datesheet released

उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी हो गई है. UK Board Date Sheet 2023 को ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov पर जारी किया गया है. यूके बोर्ड एग्जाम की शुरुआत 16 मार्च से होगी, जो 6 अप्रैल तक चलेगी.

उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी हो गई है. UK Board Date Sheet 2023 को ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov पर जारी किया गया है. यूके बोर्ड एग्जाम की शुरुआत 16 मार्च से होगी, जो 6 अप्रैल तक चलेगी. बोर्ड एग्जाम की तारीखों की जानकारी उत्तराखंड बोर्ड के अध्यक्ष आरके कुंवर ने दी. UK Board Exam में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स को बताया जाता है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर बोर्ड एग्जाम डेटशीट को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

उत्तराखंड बोर्ड के अध्यक्ष आरके कुंवर की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक काउत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं एग्जाम की डेटशीट जारी आयोजन किया गया. इस बैठक में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट एग्जाम का शेड्यूल बताया गया. उन्होंने बताया कि 10वीं और 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम 16 मार्च से शुरू होंगे, जबकि आखिरी एग्जाम 6 अप्रैल को करवाया जाएगा.

कब शुरू होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम?

आरके कुंवर ने बताया कि इंटरमीडिएट बोर्ड एग्जाम की शुरुआत 16 मार्च से होगी, जबकि हाईस्कूल के एग्जाम 17 मार्च से शुरू होंगे. वहीं, UK Board के 10वीं और 12वीं क्लास के प्रैक्टिकल एग्जाम के शेड्यूल भी जारी कर दिए गए हैं. इसके मुताबिक, प्रैक्टिकल एग्जाम की शुरुआत 1 फरवरी से हो जाएगी, जबकि ये 28 फरवरी तक चलने वाले हैं.

UK Board 2023 Time table कैसे डाउनलोड करें?

यूके बोर्ड टाइम टेबल चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं.

होमपेज पर आपको Date Sheet of March 12, 2023 लिंक पर क्लिक करना होगा.

अब आपको डाउनलोड लिंक पर क्लिक करना होगा.

अब आप अपनी स्क्रीन पर एग्जाम शेड्यूल देख पाएंगे.

एग्जाम शेड्यूल को डाउनलोड कर लीजिए और इसका प्रिंटआउट निकाल लीजिए.

UK Board Exam 2023 का आयोजन राज्य भर के 1250 एग्जाम सेंटर्स पर करवाए जाएंगे. इस साल कुल मिलाकर 2,59,340 स्टूडेंट्स बोर्ड एग्जाम देने वाले हैं. वहीं, 10वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 1,32,104 है, जबकि 12वीं क्लास के 1,27,236 स्टूडेंट्स इस साल एग्जाम देने वाले हैं. इसके अलावा, इस साल संवेदनशील और अति संवेदनशील एग्जाम सेंटर्स भी बनाए गए हैं. संवेदनशील सेंटर्स की संख्या 198 है, जबकि अति संवेदनशील सेंटर्स की संख्या 15 है.

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...