Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी ने धर्मेंद्र प्रधान से नरेंद्र नगर और कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी का अनुरोध किया
उत्तराखंड न्यूज़सरोकार

सीएम धामी ने धर्मेंद्र प्रधान से नरेंद्र नगर और कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय की मंजूरी का अनुरोध किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान से मुलाकात के दौरान उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत नरेंद्र नगर तथा पौड़ी गढ़वाल के तहत कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने के प्रस्ताव को मंजूरी देने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय विद्यालय संगठन, देहरादून संभाग, क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा प्रस्ताव संयुक्त आयुक्त (कार्मिक) केन्द्रीय विद्यालय संगठन (मुख्यालय) नई दिल्ली को प्रेषित किया गया है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य की क्षेत्रीय जनता के हितों के दृष्टिगत उक्त स्थानों पर केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की स्वीकृति देने का आग्रह किया।

 

सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से उधमसिंह नगर जिले के खटीमा तहसील के ग्राम महालिया में केंद्रीय विद्यालय भवन के निर्माण में तेजी लाने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित करने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में पिछले चार वर्षों में स्कूली शिक्षा की क्वालिटी में सुधार के लिए महत्वपूर्ण पहल की गई है। समग्र शिक्षा में भारत सरकार द्वारा पर्याप्त सहायता दी जा रही है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारत सरकार क्वालिटी एजुकेशन पर विशेष तौर पर फोकस कर रही है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से ‘एक्सीलरेटिंग स्टेट एजुकेशन प्रोग्राम टू इम्प्रूव रिजल्ट्स’ योजना में उत्तराखंड को भी शामिल किए जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की।

 

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles