Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी से मिलकर तीर्थ पुरोहितों ने स्थगित किया आंदोलन, 8 सदस्य बनेंगे हाई पावर कमेटी के सदस्य
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

सीएम धामी से मिलकर तीर्थ पुरोहितों ने स्थगित किया आंदोलन, 8 सदस्य बनेंगे हाई पावर कमेटी के सदस्य

गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं चारधाम महापंचायत समिति के संयोजक सुरेश सेमवाल ने कहा कि बड़ा सौभाग्य है कि ऊर्जावान मुख्यमंत्री ने तीर्थपुरोहितों को आमंत्रित किया था। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट यह बात कही कि जो हाई पॉवर कमेटी बनाई गई है, उसमें आपकी ओर से आठ लोगों को मेंबर बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चारधाम तीर्थ पुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत समिति के प्रतिनिधिमंडल की बैठक के बाद एक बड़ा गतिरोध टूट गया है। तीर्थ पुरोहितों ने लंबे समय से चला आ रहा अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के चारधाम देश-दुनिया के लिए आस्था के प्रमुख केंद्र हैं। सरकार का काम मंदिरों में अवस्थापना विकास को सुदृढ़ बनाना है। चारधाम यात्रा जल्द शुरू हो इसके लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सीएम धामी ने कहा कि चारधाम से जुड़े लोगों के हक-हकूक को किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। देवस्थानम बोर्ड के तहत बनाई गई उच्च स्तरीय समिति द्वारा चारधाम से जुड़े तीर्थ पुरोहित की बात सुनकर सरकार के समक्ष अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। कमेटी में चारों धामों से दो-दो तीर्थ पुरोहितों को भी शामिल किया जाएगा। कमेटी की रिपोर्ट के बाद सरकार को निर्णय लेना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यहित में जो होगा, वह कार्य किया जाएगा।

बैठक के बाद गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं चारधाम महापंचायत समिति के संयोजक सुरेश सेमवाल ने कहा कि बड़ा सौभाग्य है कि ऊर्जावान मुख्यमंत्री ने तीर्थपुरोहितों को आमंत्रित किया था। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट यह बात कही कि जो हाई पॉवर कमेटी बनाई गई है, उसमें आपकी ओर से आठ लोगों को मेंबर बनाया जाएगा। जो रिपोर्ट होगी, उसके आधार पर आगे उचित समाधान निकाला जाएगा। चारधाम महापंचायत समिति द्वारा मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया गया है कि हमारा जो भी धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन है, हम इसे स्थगित करते हैं। 30 अक्टूबर 2021 तक हमें इसे स्थगित रखेंगे। सभी विषयों को गंभीरता से लेने वाले मुख्यमंत्री हमें मिले हैं, उसके लिए उनका धन्यवाद भी व्यक्त किया।

चारधाम महापंचायत सदस्य उमेश सती ने कहा कि मुख्यमंत्री से सकारात्मक बातचीत हुई है। हमें पूरी उम्मीद है कि इस बातचीत से जल्द से जल्द उचित निष्कर्ष तक पहुंचेगे। मामले का उचित हल निकलने की पूरी आशा है। हम चारों धामों के लोगों ने निर्णय लिया है कि 30 अक्टूबर 2021 तक हम अपना आंदोलन स्थगित रखेंगे। उसके बाद जैसा आउटकम सरकार की तरफ से आएगा, आगे के बारे में उसके बाद तय करेंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय, गणेश जोशी, सचिव शैलेश बगोली, सीईओ देवस्थानम् बोर्ड रविनाथ रमन, सचिव एच. सी. सेमवाल, एसीईओ देवस्थानम् बोर्ड बी.डी. सिंह, चारधाम तीर्थ पुरोहितों एवं हक-हकूकधारी महापंचायत समिति के प्रतिनिधियों में कृष्णकांत कोटियाल (अध्यक्ष) चारधाम तीर्थ पुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत समिति, हरीश डिमरी (महामंत्री) चारधाम तीर्थ पुरोहित हक-हकूकधारी महापंचायत समिति, लक्ष्मी नारायण जुगडाण (कोषाध्यक्ष), सुरेश सेमवाल (सहसचिव), दुर्गा प्रसाद भट्ट (सदस्य) चंद्रबदनी मंदिर, विनोद शुक्ला (उपाध्यक्ष), सुरेश उनियाल (मंत्री) यमुनोत्री मंदिर समिति, संजीव सेमवाल (पूर्व अध्यक्ष) गंगोत्री मंदिर समिति, आचार्य नरेशनंद जी बह्मकपाल तीर्थ पुरोहित मीडिया प्रभारी, दीपक सेमवाल (सचिव) गंगोत्री मंदिर समिति, राजेश सेमवाल (सह सचिव) गंगोत्री मंदिर समिति, श्याम पंजपुरी (देवप्रयाग), कुबेरनाथ पोस्ती (देवप्रयाग), प्रशांत भट्ट (नगर अध्यक्ष), पुरुषोत्तम उनियाल (पंडा पुरोहित अध्यक्ष), राजस्वरूप उनियाल (उपाध्यक्ष) मंदिर समिति यमुनोत्री, अखिलेश कोटियाल (देवप्रयाग), राहुल कोटियाल (देवप्रयाग) उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उत्तराखंड के अनुपूरक बजट में ₹7,844 करोड़ का प्रावधान, कुंभ से लेकर शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर

उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अनुपूरक बजट में बुनियादी सुविधाओं,...

उत्तराखंड में अब गढ़वाली और कुमाऊंनी भाषा में भी प्रसारित होगी ‘मन की बात’

उत्तराखंड की लोकभाषाओं, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने की दिशा में...

देहरादून: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक निलंबित, FIR दर्ज

राजधानी देहरादून के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में छात्रा के साथ कथित...