Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में सरकारी दफ्तरों को छूट नहीं, 3 मई तक बंद रखने का आदेश
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में सरकारी दफ्तरों को छूट नहीं, 3 मई तक बंद रखने का आदेश

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 44 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 11 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य के तीन जिले देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल रेड जोन में रखे गए हैं। इसके अलावा तीन जिले ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और अल्मोड़ा ऑरेंज जोन में है।

उत्तराखंड के सभी सरकारी दफ्तरों में जारी लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ा दिया गया है। पहले 20 अप्रैल से सरकारी दफ्तरों में कामकाज शुरू कराने की कवायद चल रही थी। यही नहीं ऐसी कोशिशें थी कि सचिवालय और विधानसभा में जरूरी काम निपटाया जाए। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार की लॉकडाउन की घोषणा के बाद प्रदेश के सभी कार्यालयों को 14 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया था। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं वाले कर्मचारी ही अपनी सेवाएं दे रहे थे। 14 अप्रैल के बाद केंद्र सरकार ने लॉकडाउन की अवधि तीन मई तक के लिए बढ़ा दी। हालांकि इसमें कुछ जगहों और जरूरी सेवाओं के लिए छूट की व्यवस्था की गई है।

यह भी देखें – देहरादून में जमातियों के संपर्क में आए दो लोगों को कोरोना संक्रमण

दरअसल, केंद्र सरकार कई विभागों में उच्च स्तर के अधिकारियों को 20 अप्रैल के बाद कुछ सेवाओं को खोलने की जरूर छूट दी गई है। इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने भी सचिवालय व विधानसभा खोलने का निर्णय लिया। शुक्रवार को सचिवालय में काफी संख्या में कर्मचारी पहुंचे भी थे। हालांकि, तब तक इस संबंध में कोई विधिवत आदेश जारी नहीं किया गया था। अब मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने रविवार को एक आदेश जारी किया है। इसमें प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों को तीन मई तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसमें 18 मार्च को जारी आदेश की व्यवस्था के अनुसार ही आगे बढ़ने की बात कही गई है।

यह भी देखें – पौड़ी के बाद अल्मोड़ा भी कोरोना मुक्त, एकमात्र संक्रमित जमाती भी हुआ ठीक

माना जा रहा है कि प्रदेश के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित देहरादून से सामने आ रहे हैं। इसे रेड जोन घोषित किया गया है। देहरादून में रविवार को भी दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यही वजह है कि राज्य सरकार किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती। फिलहाल उसका प्रयास कोरोना संक्रमित देहरादून में स्थिति को नियंत्रित करना है।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 44 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 11 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य के तीन जिले देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल रेड जोन में रखे गए हैं। इसके अलावा तीन जिले ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और अल्मोड़ा ऑरेंज जोन में है। बाकी सभी जिले ग्रीन जोन में रखे गए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...