Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून कोरोना अभी गया नहीं है… उत्तराखंड सरकार ने एक हफ्ते और बढ़ाया ‘कोविड कर्फ्यू’
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

कोरोना अभी गया नहीं है… उत्तराखंड सरकार ने एक हफ्ते और बढ़ाया ‘कोविड कर्फ्यू’

उत्तराखंड में कोरोना के मामले भले ही थोड़े घटे हों, पर खतरा अभी बरकरार है। ऐसे में हालात को काबू में रखने के लिए सरकार कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है। उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को कोरोना कर्फ्यू को 9 जून की सुबह 6 बजे तक बढ़ाने की घोषणा की है।

किराने की दुकानें हफ्ते में दो दिन 1 जून और 7 जून को सुबह 8 से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी। किताबों और स्टेशनरी की दुकानें 1 जून को केवल एक दिन के लिए खुली रहेंगी। उत्तराखंड सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा है कि सरकार एक हफ्ते बाद हालात को देखते हुए आगे का फैसला करेगी।

उत्तराखंड में कोरोना के साथ ही ब्लैक फंगस के मामले भी आने लगे हैं। ऐसे में एक हफ्ते पहले सरकार ने इसे महामारी घोषित कर दिया। इस तरह से देखें तो सरकार दो मोर्चों पर एक साथ लड़ाई लड़ रही है। इस महाअभियान में हंस फाउंडेशन, हिल मेल फाउंडेशन समेत कई सामाजिक संस्थाओं और इंडिया फाउंडेशन के प्रमुख शौर्य डोभाल जैसे लोगों का भी सहयोग मिल रहा है।

30 मई की शाम आए हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 328338 पहुंच गई। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 1226 और नये मामले सामने आये। 32 लोगों की मौत हुई और सैंपल पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से नीचे आ गया है। अब भी प्रदेश में 30 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

Image

कोरोना संकट काल में ग्राउंड जीरो पर उतर कर लोगों को मदद कर रहे शौर्य डोभाल

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...