Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम धामी ने किया निशुल्क जांच योजना का शुभारंभ, 207 टेस्ट फ्री में होंगे; 24 घंटे मिलेगी सुविधा
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

सीएम धामी ने किया निशुल्क जांच योजना का शुभारंभ, 207 टेस्ट फ्री में होंगे; 24 घंटे मिलेगी सुविधा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से राज्य के प्रमुख जिला/उप जिला चिकित्सालयों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर चरणबद्ध तरीके से निःशुल्क जांच योजना लागू हो गई है। इस योजना के लागू होने से मरीजों को उपचार के दौरान डायग्नोस्टिक एवं जांच संबंधित सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध होगी।

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के विकास एवं विस्तार के लिए एक नई योजना अस्तित्व में आ गई है।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में मुफ्त पैथोलॉजी जांच योजना का शुभारंभ करते हुए इसे जनता को समर्पित किया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत भी मौजूद थे। देहरादून के जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) अस्पताल) में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपुर विधायक खजान दास द्वारा की गई।

निःशुल्क 24X7 उपलब्ध रहेगी सुविधा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से राज्य के प्रमुख जिला/उप जिला चिकित्सालयों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर चरणबद्ध तरीके से निःशुल्क जांच योजना लागू हो गई है। इस योजना के लागू होने से मरीजों को उपचार के दौरान डायग्नोस्टिक एवं जांच संबंधित सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध होगी। यह योजना पूरे वर्ष भर 24X7 कार्यशील रहेगी, ताकि आईपीडी, ओपीडी एवं इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को पैथोलॉजी जांच के लिए किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो।

योजना के प्रथम चरण में निःशुल्क जांच की सुविधा राज्य के 06 जनपदों क्रमश: अल्मोड़ा, टिहरी, देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार एवं ऊधमसिंहनगर में स्थित 38 जिला उप जिला चिकित्सालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चरणबद्ध तरीके से लागू की जा रही है। द्वितीय चरण में राज्य के शेष जनपदों के 32 चिकित्सा इकाइयों पर यह सुविधा चरणबद्ध तरीके से लागू होगी।

सीएम धामी ने कहा कि इस निःशुल्क जांच योजना का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े लोगों तक पहुंचेगा। अभी तक धन के अभाव में जो लोग अपनी जांच नहीं करा पाते थे, अब उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। राज्य सरकार का प्रयास है कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूती पर राज्य सरकार का विशेष ध्यान है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से सुधार हुआ है। राज्य में 72 प्रतिशत लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है, जबकि 23 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। दिसंबर तक राज्य में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण किया जाएगा।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले सात सालों में केन्द्र सरकार से उत्तराखंड को हर क्षेत्र में मदद मिली है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का पीएम मोदी का एजेंडा रहा है। इस माह केंद्र से राज्य को काविड की 17 लाख वैक्सीन मिली। अगले माह से और अधिक वैक्सीन मिलेंगी।

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि राज्य में निःशुल्क जांच योजना की अच्छी शुरूआत हुई। इस योजना का लाभ सभी को मिलेगा। इस योजना के प्रसार के लिए हर जिले में बड़े आयोजन किए जाएंगे। अटल उत्तराखंड आयुष्मान योजना के तहत सभी परिवारों को 05 लाख रूपये तक का निःशुल्क उपचार दिया जा रहा है। इसस योजना के तहत अभी तक 03 लाख 17 हजार से अधिक लोगों का मुफ्त इलाज हो चुका है।

इस योजना का क्रियान्वयन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा लोक निजी सहभागिता के अनुसार होगा। निःशुल्क जांच योजना के अंतर्गत 207 प्रकार की पैथोलॉजिकल जांच को सम्मिलित किया गया है, जिसके लागू होने से सरकारी अस्पतालों में पैथोलॉजी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण होगा।

सेवा प्रदाता के साथ किए गए अनुबंध के अनुसार लैब/प्रयोगशाला हब मॉडल के अनुसार कार्य करेगी, जिसे कलेक्शन सेंटर एंड टेस्टिंग सेंटर या स्पोक कलेक्शन सेंटर  मॉडल अनुरूप क्रियान्वित किया जाएगा। लैब द्वारा की जाने वाली समस्त जांचों एवं वहां पर कार्य करने वाले तकनीशियन/पैथोलॉजिस्ट एवं अन्य मानव संसाधन के संबंध में एनएबीएल गाइडलाइन/एसओपी का अनुपालन करना आवश्यक किया गया है।

पैथोलॉजी सैंपल जांच रिपोर्ट के संबंध में आंतरिक एवं बाह्य गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सेवा प्रदाता द्वारा स्टैंडर्ड डायग्नोस्टिक प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त यह लैब समुदाय के लिए प्राइमरी डायग्नोस्टिक टेस्ट की उपलब्धता भी सुनिश्चित करेगी।

वित्तीय वर्ष 2021-22 के अन्तर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा इस योजना को संचालित करने के लिए रू० 5 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। मिशन द्वारा अनुबंधित फर्म के स्तर से लगभग 500 मानव संसाधन का रोजगार सृजन होगा, जिन्हें सेवा प्रदाता की ओर से नियुक्त किया जा रहा है। इस योजना के लागू होने से उपचार के दौरान मरीजों के अतिरिक्त जेब खर्च में कटौती होगी और जन सामान्य को स्वास्थ्य उपचार लेने में सहायता होगी।

योजना के शुभारंभ अवसर पर सचिव अमित नेगी, स्वास्थ्य महानिदेशक डा. तृप्ति बहुगुणा, निदेशक एनएचएम डा. सरोज नैथानी, जिला चिकित्सालय की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. शिखा जंगपांगी, चंदन हेल्थ केयर के डायरेक्टर अमित श्रीवास्तव, एनएचएम तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण एवं जिला चिकित्सा के समस्त चिकित्सक मौजूद रहे।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...