Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ अफगानिस्तान में फंसे उत्तराखंडीः सीएम धामी बोले – लगातार केंद्र से संपर्क में, विदेश मंत्रालय से हुई बात
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशदेहरादून

अफगानिस्तान में फंसे उत्तराखंडीः सीएम धामी बोले – लगातार केंद्र से संपर्क में, विदेश मंत्रालय से हुई बात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा अफगानिस्तान में फंसे उत्तराखंड के लोगों को सकुशल वापस लाने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

यहां जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अफगानिस्तान से लोग जल्द ही सकुशल अपने घर वापस आ जाएंगे। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को केंद्रीय विदेश मंत्रालय से भी बात की और इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया।

सीएम धामी ने कहा, ‘हम लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में हैं। केंद्र सरकार द्वारा अफगानिस्तान से प्रत्येक भारतीय की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा रही है।’

दरअसल, देहरादून के कई लोग अफगानिस्तान में फंसे हैं। इन लोगों ने काबुल में शरण ले रखी है। उनके परिजन और मित्र परेशान हैं। वहीं, अफगानिस्तान में फंसे लोगों ने वीडियो जारी कर भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

अफगानिस्तान में फंसे एक उत्तराखंडी ने वीडियो अपील जारी करते हुए कहा, ‘नमस्‍कार सर, सर देखिए यहां आप, हम काबुल में करीब 140 इंडियन जो हैं, कंपनी ने भी साथ छोड़ दिया है हमारा, हम लोग यहां फंसे हुए हैं। हम लोग यह गुहार लगा रहे हैं अपनी भारत सरकार से, कृपया वह हमारी मदद करें और जितने भी फंसे हुए हमारे भारतीय हैं, उनको यहां से जल्‍द से जल्‍द निकालने की कोशिश करें। हम आपका अभार मानेंगे। यह देखिए सर, सब फंसे हुए हैं, न खाने को कुछ है हमारे पास, न बैठने की व्‍यवस्था सही है हमारी। चार दिन से हम ऐसे ही बैठे हुए हैं। न सो रहे हैं न खा रहे हैं, परिवार टेंशन में है हमारा। सर आपसे गुजारिश है, जल्‍द से जल्‍द हमारा रेस्‍क्‍यू किया जाए। हमें अपने वतन भारत पहुंचाया जाए। हम आशा करते हैं कि आप जल्द से जल्द हमारी मदद करेंगे।’

देखें वीडियो –

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles