Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून चार धाम यात्रा को लेकर आई बड़ी खबर, सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को दिए ये निर्देश
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

चार धाम यात्रा को लेकर आई बड़ी खबर, सरकार ने देवस्थानम बोर्ड को दिए ये निर्देश

उत्तराखंड में कोरोना के घटते केस को देखते हुए चार धाम यात्रा को लेकर पिछले कई दिनों से कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हाल में सरकार ने चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों के लोगों के लिए यात्रा की अनुमति दी थी लेकिन बाद में इसे टाल दिया गया।

अब प्रदेश सरकार के मंत्री सुबोध उनियाल ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि है कोविड के घटे केस के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को यात्रा से संबंधित तैयारियों को 1 जुलाई तक पूरा कर लेने को कहा है। उन्होंने आगे कहा कि नैनीताल हाई कोर्ट के निर्देशों के तहत ही यात्रा से संबंधित कदम उठाए जाएंगे।

कोरोना के ताजा आंकड़ों की बात करें तो 15 जून को शाम तक आई रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में 274 नए केस सामने आए थे। 18 लोगों की मौत हो गई थी और 515 लोग ठीक हो गए। हालांकि यह स्थिति तब है जब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सरकार और विशेषज्ञों का साफ तौर पर कहना है कि लापरवाही हुई तो कोरोना की तीसरी लहर से इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में सरकार के आगे के फैसले भी उसी हिसाब से लिए जा रहे हैं।

Image

 

जब डाकपत्थर बैराज पर चिनूक हेलीकॉप्टर की गर्जना से थम गए लोग, देखिए जोश से भर देने वाला वीडियो

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...