Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून जब डाकपत्थर बैराज पर चिनूक हेलीकॉप्टर की गर्जना से थम गए लोग, देखिए जोश से भर देने वाला वीडियो
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

जब डाकपत्थर बैराज पर चिनूक हेलीकॉप्टर की गर्जना से थम गए लोग, देखिए जोश से भर देने वाला वीडियो

वक्त कैसा भी हो, सेना हर हालात में जंग के लिए तैयार रहती है। कोरोना काल में भी भारतीय सेना के जवानों की तैयारी किसी मायने में कम नहीं है। ऐसी ही कुछ तैयारी देखने को मिली जब उत्तराखंड के डाकपत्थर बैराज की सतह के करीब आकर अचानक चिनूक हेलीकॉप्टर थम गया। धड़ाधड़ जवानों ने बैराज में छलांग लगा दी।

दुश्मनों के दिलों में खौफ पैदा करने की ताकत रखने वाले चिनूक की गर्जना जब आसपास के लोगों के कानों में पड़ी तो लोग इस लाइव अभ्यास को देखने उमड़ पड़े। चिनूक हेलीकॉप्टर से एक-एक कर पैरा कमांडो झील में कूदने लगे। जिसने भी यह मंजर देखा उसका रोम-रोम जोश और ऊर्जा से भर गया।

 

 

कुछ लोगों ने अपने मोबाइल से इस नजारे को कैद कर लिया। दरअसल, सेना के पैरा कमांडो की एक टुकड़ी डाकपत्थर बैराज में प्रशिक्षण के लिए आई थी। आपको बता दें कि चिनूक एक बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर है। इसका उपयोग सैनिकों के आने जाने ही नहीं भारी उपकरण और तोप आदि को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए किया जाता है।

सेना ने वीडियो जारी कर दिखाई गलवान के वीरों की गौरवगाथा

https://twitter.com/adgpi/status/1404745266821951488?s=20

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...