Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून कोरोना मरीजों को बेड दिलाने में चल रहा ‘खेल’! स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी के लिए बनाया फ्लाइंग दस्ता
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

कोरोना मरीजों को बेड दिलाने में चल रहा ‘खेल’! स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी के लिए बनाया फ्लाइंग दस्ता

Uttarakhand government corona update

उत्तराखंड में कोरोना के केस बढ़े तो कुछ अस्पतालों में कथित तौर पर बेड दिलाने के नाम पर घिनौना ‘खेल’ शुरू हो गया। ऐसी सूचनाएं लगातार आ रही हैं कि कुछ प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना मरीजों से ज्यादा वसूलने के लिए पहले बेड फुल बताए जा रहे हैं और बाद में ज्यादा पैसे लेकर बेड एक तरह से ‘बेचे’ जा रहे हैं। मामला छिपाने के लिए बेड की उपलब्धता के आंकड़ों में भी हेराफेरी की जा रही है, जिससे सही जानकारी लोगों तक न पहुंचे और वे ज्यादा पैसे ऑफर करने के लिए मजबूर हों। ऐसे समय में जब कोरोना महामारी में लोगों की जानें जा रही हैं, इस तरह की हरकतों पर अंकुश लगाने के लिए उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने आज हर जिले में कोविड-19 अस्पतालों में बेड की उपलब्धता की जांच के लिए एक उड़न दस्ता बना दिया है। सचिव अमित सिंह नेगी की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि ऐसी खबरें मिल रही हैं कि कोविड के उपचार के लिए चिन्हित कुछ अस्पतालों द्वारा बेड की उपलब्धता को पारदर्शिता के साथ रोज नहीं बताया जा रहा है। इस कारण रोगियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Image

 

 

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड में आज टूटा मौतों का रिकॉर्ड, कोरोना केस आए 6 हजार से कम, पर वजह भी जान लीजिए

आदेश के मुताबिक नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण के लिए प्रदेश के समस्त कोविड-29 अस्पतालों के निरीक्षण के लिए संबंधित क्षेत्र के नगर मजिस्ट्रेट/उप जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक (शहर/ग्रामीण)/पुलिस उपाधीक्षक एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नामित एक चिकित्सक की संयुक्त टीम का फ्लाइंग स्क्वाड बनाया गया है।

यह टीम समय-समय पर इन अस्पतालों का आकस्मिक निरीक्षण करेगी और सूचना जिले के जिला मजिस्ट्रेट को नियमित रूप से देते रहेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...