Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून कैका दगड़ी, हाथ नी मिलौण….अपनी भाषा में समझा रही उत्तराखंड पुलिस
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

कैका दगड़ी, हाथ नी मिलौण….अपनी भाषा में समझा रही उत्तराखंड पुलिस

उत्तराखंड में कोरोना के मामले भले ही कम आ रहे हों, पर थमे नहीं हैं। ऐसे में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, गैरसरकारी संगठन और मीडिया अपने स्तर पर कोशिश कर रहे हैं। दवा या वैक्सीन अभी तक न बन पाने के कारण कोरोना वायरस से बचने का एक ही उपाय है- सामाजिक दूरी।

इस बात को समझाने के भी अलग-अलग तरीके हैं। अखबारों में विज्ञापन हो या माइक से घोषणा, लॉकडाउन की शुरुआत में तो कई जगहों पर यमराज का वेश धरे एक शख्स ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था- ‘यम हैं हम, कोरोना को हमने भेज रखा है, बाहर निकले तो गए’। ऐसे संदेशों से लोगों को समझाने की कोशिश की गई कि लक्ष्मण रेखा पार न करें।

अब जब अनलॉक-1 चल रहा है और लोग जरूरी काम से निकलने भी लगे हैं तो लोगों को कम से कम बाहर निकलने की बात समझाने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने शानदार तरीका अपनाया है। उत्तरकाशी पुलिस ने स्थानीय भाषा में हाथ न मिलाने, मास्क जरूर पहनने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

आपको बता दें कि प्रदेशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2823 हो गया है। हालांकि 2018 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जबकि 749 मामले अभी सक्रिय हैं। वहीं, 18 लोग राज्य से बाहर चले गए हैं। प्रदेश में मृतकों का आंकड़ा 32 हो चुका है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...