Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून कैका दगड़ी, हाथ नी मिलौण….अपनी भाषा में समझा रही उत्तराखंड पुलिस
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

कैका दगड़ी, हाथ नी मिलौण….अपनी भाषा में समझा रही उत्तराखंड पुलिस

उत्तराखंड में कोरोना के मामले 3000 के आंकड़े को छूने वाले हैं। इसे और ज्यादा बढ़ने से रोकने के लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है। साथ ही मरीजों के बढ़ने की स्थिति की भी पूरी तैयारी की गई है। इन सबके बीच उत्तराखंड पुलिस का जन जागरूकता अभियान लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है।

उत्तराखंड में कोरोना के मामले भले ही कम आ रहे हों, पर थमे नहीं हैं। ऐसे में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, गैरसरकारी संगठन और मीडिया अपने स्तर पर कोशिश कर रहे हैं। दवा या वैक्सीन अभी तक न बन पाने के कारण कोरोना वायरस से बचने का एक ही उपाय है- सामाजिक दूरी।

इस बात को समझाने के भी अलग-अलग तरीके हैं। अखबारों में विज्ञापन हो या माइक से घोषणा, लॉकडाउन की शुरुआत में तो कई जगहों पर यमराज का वेश धरे एक शख्स ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था- ‘यम हैं हम, कोरोना को हमने भेज रखा है, बाहर निकले तो गए’। ऐसे संदेशों से लोगों को समझाने की कोशिश की गई कि लक्ष्मण रेखा पार न करें।

अब जब अनलॉक-1 चल रहा है और लोग जरूरी काम से निकलने भी लगे हैं तो लोगों को कम से कम बाहर निकलने की बात समझाने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने शानदार तरीका अपनाया है। उत्तरकाशी पुलिस ने स्थानीय भाषा में हाथ न मिलाने, मास्क जरूर पहनने और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

आपको बता दें कि प्रदेशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2823 हो गया है। हालांकि 2018 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं, जबकि 749 मामले अभी सक्रिय हैं। वहीं, 18 लोग राज्य से बाहर चले गए हैं। प्रदेश में मृतकों का आंकड़ा 32 हो चुका है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...