Friday , 4 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड वाइस एडमिरल संदीप नैथानी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात
अतुल्य उत्तराखंडताज़ा ख़बरदेहरादूनहमारी फ़ौज

वाइस एडमिरल संदीप नैथानी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

वाइस एडमिरल संदीप नैथानी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने एडमिरल संदीप नैथानी से कहा कि भारतीय नौसेना में उत्तराखंड के युवाओं को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व मिले इसके लिए कोशिश की जानी चाहिए। इसके अलावा भी कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले वाइस एडमिरल संदीप नैथानी ने 01 जून 2021 को भारतीय नौसेना के चीफ ऑफ मैटेरियल का पदभार ग्रहण किया था।

इससे पहले वह युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण नियंत्रक के पद पर सेवा दे रहे थे। एक फ्लैग ऑफिसर के रूप में एडमिरल नैथानी ने नौसेना मुख्यालय में मैटेरियल (आधुनिकीकरण) के सहायक प्रमुख के रूप में भी कार्य किया है।

वह नौसेना के प्रमुख विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान आईएनएस वलसुरा की भी कमान संभाल चुके हैं। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला पुणे से स्नातक वाइस एडमिरल संदीप नैथानी 01 जनवरी 1985 को भारतीय नौसेना में कमीशन हुए थे।

वह नौसेना के सबसे वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी के रूप में जहाजों, पनडुब्बियों के लिए सभी प्रकार के उपकरणों और हथियार प्रणालियों के चयन, प्रेरण और रखरखाव से संबंधित सभी पहलुओं के प्रभारी रहे हैं।

वाइस एडमिरल नैथानी साढ़े तीन दशकों के अपने शानदार नौसैनिक करियर के दौरान वह विभिन्न चुनौतीपूर्ण पदों पर रहे हैं।

उन्होंने विमान वाहक पोत ’विराट’ पर विभिन्न क्षमताओं के साथ सेवा दी है। वह मुंबई और विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में, नौसेना मुख्यालय के स्टाफ, कार्मिक और मैटेरियल शाखाओं में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।

वाइस एडमिरल संदीप नैथानी पौड़ी गढ़वाल के कल्जीखाल ब्लॉक के नैथाणा गांव के मूल निवासी हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...