‘द वॉयस इंडिया’ के पहले विनर पवनदीप की नई पहल, चंपावत में ही ‘लोकल को वोकल’ का मौका

‘द वॉयस इंडिया’ के पहले विनर पवनदीप की नई पहल, चंपावत में ही ‘लोकल को वोकल’ का मौका

कोरोना काल में जब लोग शहरों से गांवों की ओर लौटे हैं। गांव में घर के आसपास ही रोजगार की संभवनाएं तलाशी जा रही है। उत्तराखंड के जानेमाने गायक पवनदीप ने अपनी तरफ से एक पहल की है, जिससे न सिर्फ रोजगार मिलेगा बल्कि गायकी का हुनर रखने वालों को मौका भी मिलेगा।

टीवी शो ‘द वॉयस इंडिया’ के पहले सत्र का खिताब जीतकर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने वाले गायक पवनदीप राजन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। स्थानीय गायकों को उनके हुनर को निखारने और घर के करीब रहकर ही अपना काम जारी रखने के लिए उन्होंने चंपावत में पहला हाईटेक स्टूडियो खोला है।

महानगरों की तर्ज पर अब पहाड़ के युवाओं को भी पहाड़ों में गाने रिकॉर्ड करने का मौका मिल सकेगा। जी हां, चंपावत के सुपरस्टार पवनदीप राजन और उनके पिता ने यहां मुख्यालय के करीब जिले का पहला हाईटेक स्टूडियो तैयार किया है। एंड टीवी के शो वायस ऑफ इंडिया के पहले सत्र के विजेता युवा गायक पवनदीप राजन और उनके लोकगायक पिता सुरेश राजन की इस पहल की चंपावत में चर्चे हैं।

हाईटेक फिल्म स्टूडियो बनने से अब क्षेत्र के कलाकारों को किसी प्रकार की रिकॉर्डिंग और शूटिंग के लिए महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। नगरपालिका अध्यक्ष विजय वर्मा और एडीएम टीएस मर्तोलिया ने रिबन काटकर स्टूडियो का शुभारंभ किया।

 

एडीएम टीएस मर्तोलिया ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पवनदीप राजन ने स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधन बढ़ाने का कार्य किया है, जिसके लिए प्रशासन ने भी उनकी सहायता की है। युवा गायक पवनदीप राजन ने बताया कि वह चाहते हैं कि स्थानीय गायकों को भरपूर मौका मिले और इसके साथ ही फिल्म स्टूडियो के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

2 comments
Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

2 Comments

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this